उज्जैन में हिन्दू जनजागृति समिति का वर्षगांठ समारोह उत्साह में संपन्न !

उज्जैन – ‘‘हिन्दुओं को गर्भ से ही सहिष्णुता का संस्कार प्राप्त होता है और यही सहिष्णुता आज हमारे गले की फांसी बन गई है । वास्तविकता जिसे पंचमहाभूतों से प्राप्त शरीर है, वह सनातनी है; पर काल के प्रभाव में वह सनातन धर्म से दूर चला गया । आज वह सनातन धर्म के विरोध में विधर्मी के रूप में खडा हो रहा है । ऐसे में हमें स्वार्थ और भीरूता छोडकर अपने मन में हिन्दुत्व का स्फुल्लिंग प्रज्वलित करना होगा । छोटे स्वार्थ और अहंकार छोडकर हिन्दू-संगठन की मुट्ठी बनानी होगी’’, ऐसे विचार रामानुज कोट के युवराज स्वामी श्री माधवप्रपन्नाचार्यजी महाराज ने किया । वे हिन्दू जनजागृति समिति के द्विदशक पूर्ति के अवसर पर यहां के कालिदास संस्कृत अकादमी के अभिरंग सभागृह में आयोजित वर्षगांठ समारोह को संबोधित कर रहे थे ।
युवराज स्वामी श्री माधवप्रपन्नाचार्यजी महाराज के करकमलों से हिन्दू जनजागृति समिति समर्थित ग्रंथ ‘हलाल जिहाद’ का लोकार्पण किया गया । तत्पश्चात हिन्दू जनजागृति समिति के मध्य प्रदेश एवं राजस्थान समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया ने समिति के कार्य का परिचय दिया । ‘हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता’ विषय पर समिति के धर्मप्रचारक श्री. श्रीराम काणे तथा ‘हिन्दू शौर्य जागरण’ के श्री. अरविंद जैन ने उपस्थितों को संबोधित किया । इस समय सभागृह में हिन्दू राष्ट्र संबंधी जागृति करनेवाली प्रदर्शनी लगाई गई थी ।
हिन्दू जनजागृति समिति के तारुण्य अवस्था के हमें साक्षीदार होने का आनंद है ! – युवराज स्वामी श्री माधवप्रपन्नाचार्यजी महाराज
हिन्दू राष्ट्र-स्थापना केवल समिति का नहीं, अपितु हम सबका दायित्व है । यही कार्य परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी की प्रेरणा से हिन्दू जनजागृति समिति कर रही है । २१ वें वर्ष में अर्थात तारुण्य अवस्था में समिति के पदार्पण के हम साक्षी हैं, इसका हमें आनंद है ।
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।