भाजपा एवं रा.स्वयं सेवक संघ के दशहरा कार्यक्रमों मे बम-हथगोले फेंककर पर आक्रमण करनेवाले थे !

भाग्यनगर (तेलंगाना) – विशेष सुरक्षा दल ने यहां से तीन आतंकियों अब्दुल जाहिद उर्फ मोटू, मोहम्मद समीउद्दीन और माज हसन फारूक समेत कुल २० लोगों को बंदी बनाया है। इन तीनों ने रक्तपात करने का षड्यंत्र रचा था । उनकी योजना थी कि ५ अक्टूबर २०२२ को दशहरा के अवसर पर होने वाले भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर भगदड़ मचायेंगे । इसके लिए आतंकियों ने आवश्यक तैय्यारी भी की थी । वे पाकिस्तान में अपने प्रमुख के संपर्क में थे । आतंकवादियों ने अपनी रक्तपात की योजना को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए कुछ और अन्य लोगों को सम्मिलित किया था । पुलिस ने प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है । बंदी बनाए गए लोगों के पास से ४ लाख की नकद राशि एवं ४ हथगोले हस्तगत किए गए हैं । कुछ भड़काऊ सूचना-पत्रकों के साथ ही रक्तपात की योजना से संबंधित महत्वपूर्ण पत्रक भी हस्तगत किए गए ।
Hyderabad: Police foil ISI terror attack plan, 3 including Abdul Zahed arrested with grenades, Zahed was earlier released for lack of evidencehttps://t.co/jVkEjjuA6y
— OpIndia.com (@OpIndia_com) October 3, 2022
१. चार लोगों आदिल अफरोज, अब्दुल हादी, सोहेल कुरैशी और अब्दुल कलीम उर्फ हादी का खोज चल रहा है, जो इन बंदी बनाए गए आतंकवादियों के संपर्क में थे । ये चारों भाग गए हैं । अब्दुल जाहिद उर्फ मोटू और उसके सहयोगी पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आई.एस.आई. के अधिकारियों और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के संपर्क में थे । इनके नाम घौरी, हंजाला और मजीद हैं ।
२. मोटू पर २००५ के भाग्यनगर बम विस्फोट में सम्मिलित होने का भी आरोप है ।
३. भाजपा और संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम में रक्तपात एवं भगदड करवाकर आतंकवादी बड़ी संख्या में जनसमुदाय को हताहत करने के लिए, कार्यक्रम स्थल पर हथगोले फेंकने का अभ्यास कर रहे थे ।
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !