पटना (बिहार) में हिन्दू-संगठन बैठक का आयोजन !

पटना (बिहार) – भारत के अनेक राज्यों मे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) द्वारा भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की तैयारी जारी है । इसी के साथ हलाल अर्थव्यवस्था के माध्यम से हिन्दू समाज को बेरोजगार बनाने का षड्यंत्र भी बढ रहा है । इसके विरोध में एकत्रित आकर कृति करने के उद्देश्य से पटना में रुद्र शक्ति सेना के कार्यालय में हिन्दू-संगठन बैठक का आयोजन किया गया । हिन्दू फ्रंट के माध्यम से आयोजित इस बैठक में रुद्र शक्ति सेना, सनातन संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू वाहिनी बिहार, अधिवक्ता आयोग, ‘आओ स्कूल चलें’ अभियान एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संस्थाओं के अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे ।
आतंकवाद को बढावा देनेवाली संस्था PFI पर प्रतिबंध लाने की दृष्टि से आंदोलन एवं ज्ञापन देना, हलाल अर्थव्यवस्था के संबंध में व्यापक जनजागरण करना, साथ ही भारत में हिन्दू राष्ट्र की स्थापना हेतु समस्त सनातनी हिन्दुओं को जागरूक कर एकजुट करने के लिए नियमित बैठकों का आयोजन करने का भी निर्णय इस समय लिया गया ।
मुंबई लोकल रेलगाडियों में चल रहे धर्मांतरण एवं पाखंड का गुप्त संकट रोकने के लिए विशेष नियमावली तैयार करेंगे।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे