|

बंगलुरु / चेन्नई – भारत के अमृतमहोत्सव के दिन, अर्थात १५ अगस्त को दक्षिण भारत के ३ बडे मठों पर होनेवाले आतंकवादी आक्रमण के षड्यंत्र को तमिलनाडु एवं कर्नाटक की पुलिस ने विफल कर दिया । इस प्रकरण में दोनों राज्यों की पुलिस ने इस्लामिक स्टेट एवं अल् कायदा के कट्टर जिहादी आतंकवादी संगठनों से संबंधित ४ जिहादी आतंकवादियों को बंदी बनाया है ।
गुप्तचर विभाग की जानकारी के अनुसार तमिलनाडु पुलिस ने २६ जुलाई को इस्लामिक स्टेट से संबंधित आसिफ मुस्तीन एवं यासिर नवाब को बंदी बनाया है । पूछताछ के समय ध्यान में आया है कि आसिफ ने ३० लोगों का एक जाल बनाया था, जो एक महीने पहले से मठों की रेकी (निगरानी) कर रहे थे । वे आक्रमण के लिए विस्फोटक तथा आवश्यक वस्तुएं एकत्र कर रहे थे । २४ जुलाई को बेंगलुरु पुलिस ने अख्तर हुसेन लष्कर एवं मुहम्मद जुबा को बंदी बनाया । पूछताछ से पता चला कि वे हिन्दुओं पर आत्मघाती आक्रमण करनेवाले थे । उनका अल् कायदा नामक कट्टर जिहादी संगठन में भर्ती होने का भी प्रयत्न था । वे साऊदी अरेबिया एवं अफगानिस्तान में जाल निर्माण करने के प्रयत्न में थे एवं ‘टेलिग्राम प’ से मुसलमान युवकों को एकत्र करने हेतु प्रयत्नशील थे । उनका अफगानिस्तान जाने का भी प्रयत्न था । उनका दावा था कि ‘भारत में मुसलमानों के साथ तीसरे दर्जे के नागरिकों जैसे व्यवहार किया जा रहा है ।’ इन दोनों के पास से ‘सर तन से जुदा’ (धड से सर अलग करना) अभियान से संबंधित अनेक दस्तावेज मिले हैं । इन चारों ने अपने आरोप को स्वीकृति दी है ।
सौजन्य टीवी 9 भारतवर्ष
कांची, शृंगेरी और रामचंद्रपुरा मठ थे जिहादियों के लक्ष्य !शृंगेरी, कांची और रामचंद्रपुरा मठ जिहादी आतंकवादियों के लक्ष्य थे । इन तीनों मठों का हिन्दू धर्म में बहुत महत्त्व है । शृंगेरी शारदा पीठ की स्थापना कर्नाटक के चिक्कमंगळुरू में आदि शंकराचार्य ने की थी । तमिलनाडु के कांचीपुरम् में कांची कामकोटी नामक महत्त्वपूर्ण पीठ है तथा रामचंद्रपुरा मठ कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में है । |
|
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु