-
अजमेर के गौहर चिश्ती द्वारा नुपूर शर्मा का सिर काटने के लिए उकसाने का परिणाम !
-
अधिकांश मुस्लिम व्यापारियों को ९०% आर्थिक हानि !

(दरगाह अर्थात् मुस्लिम संत की समाधि)
अजमेर (राजस्थान) – अन्य समय यहां के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की प्रसिद्ध दरगाह (अजमेर-शरीफ) पर सहस्रों की संख्या में भेंट देनेवाले हिन्दू अब वहां नहीं जा रहे हैं । शहर में विश्राम गृहों के राजस्व में ९० प्रतिशत की गिरावट आई है तथा जलपान गृहों को भी करोडों रुपए की हानि हुई है । ८ जुलाई के शुक्रवार की नमाज तथा १० जुलाई को हुए बकरी ईद को अत्यंत अल्प प्रतिसाद मिला ।
कहा जा रहा है कि नूपुर शर्मा के विरुद्ध दरगाह के कम से कम ३ खादिम (नौकरों) द्वारा किए गए उकसानेवाले कथन व उदयपुर हत्त्याकांड के आरोपी का दरगाह के नौकरों से संबंध सामने आने के कारण हिन्दुओं ने अजमेर दरगाह से मुंह मोड लिया है । खादिम ऐनुद्दीन चिश्ती के अनुसार, शहर की अर्थव्यवस्था १५-२० सहस्र लोगों पर निर्भर करती है, जो प्रतिदिन अजमेर आते हैं । एक अन्य दुकानदार के अनुसार अजमेर में व्यापारियों को कम से कम ५० करोड रुपए की आर्थिक हानि हो रही है । यह जानकारी अंग्रेजी समाचारपत्र ‘टाईम्स ऑफ इंडिया’ ने दी है ।
अजमेर के दरगाह में खादिमों के भड़काऊ बयान के बाद जुमे को भी सन्नाटा, 90% घट गई रेस्टॉरेंट्स की कमाई, होटलों की … https://t.co/6RMK0KCmZ0
— The News (@TheNews_HDV) July 9, 2022
हिन्दुओं के विरोध में किए वक्तव्य के कारण हिन्दुओं ने किया दुर्लक्षित ! – ‘जन्नत गृप ऑफ होटल्स’ के मालिक
दरगाह परिसर के ‘जन्नत गृप ऑफ होटल्स’ के स्वामी रियाज खान के अनुसार चिश्ती द्वारा किए अयोग्य वक्तव्य के कारण यहा की भीड कम हुई है । ऐसा लगता है कि उदयपुर हत्याकांड के बाद होटलों में आरक्षण (अग्रिम बुकिंग) करने वालों की संख्या में कमी आई है । उन्होंने कहा कि ‘सोहन हलवा’, इस खाद्यपदार्थ के लिए प्रसिद्ध ‘ख्वाजा गरीब नवाज स्वीट्स’ के मालिक शादाब सिद्दीकी की आय में ९०℅ की कमी आई है ।

संपादकीय भूमिका‘हिन्दू संगठित हो जाएं तो वो क्या नहीं कर सकते ?, यह इसका उदाहरण है ! यदि कोई कहे, ‘इस प्रकार से हिन्दुओं पर आक्रमण करने वालों को सबक सिखाना आवश्यक है’, तो क्या गलत है ? |
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
NCERT : पुस्तक में वैदिक काल में महिलाओं को सम्मान प्राप्त होने वाले मनु-स्मृति के एक श्लोक का उल्लेख किया गया है ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया