
रामनाथी, १६ जून (संवाददाता) – मंदिर संस्कृति की रक्षा के लिए हमें अभी बहुत कार्य करना है । मंदिर चैतन्य के स्त्रोत हैं । आज मस्जिदों पर लगाए गए अवैध भोंपुओं के विरोध के रूप में ही क्यों न हो; परंतु मंदिरों में हनुमान चालिसा के पाठ होने लगे हैं । अनेक मंदिरों में महाआरती की जा रही है । मंदिर सामूहिक उपासना के केंंद्र बनें; इसके लिए संगठितरूप से प्रयास करने होंगे । मंदिर उपासना केंद्र बनें, तो उस माध्यम से ही समाज का आध्यात्मिक बल भी बढेगा । मंदिर टिके रहे, तभी जाकर धर्म टिका रहेगा, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ राज्यों के समन्वयक श्री. सुनील घनवट ने किया । उन्होंने अधिवेशन के पांचवे दिन के दूसरे सत्र में आयोजित ‘मंदिरों के न्यासियों और पुजारियों को संगठित करना’, इस विषय पर अनुभवकथन किया ।
ग्रामरक्षादल का गठन कर युवकों में राष्ट्र एवं धर्म रक्षा की भावना जागृत करना आवश्यक ! – प्रशांत जुवेकर,
जलगांव जिला समन्वयक, हिन्दू जनजागृति समिति

आज की स्थिति में हिन्दुओं को अत्याचारों का सामना करना पड रहा है । छत्रपति शिवाजी महाराज ने सैनिकों को संगठित कर हिन्दवी स्वराज्य की स्थापना की, हमें उस प्रकार से रणनीति बनाकर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिए कार्य करना पडेगा । उसके लिए प्रत्येक गांव में ग्रामरक्षादल का गठन कर युवक-युवतियों में राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा की भावना जागृत करना आवश्यक है । उसके लिए गांव के सभी युवक-युवतियों को स्वरक्षा प्रशिक्षण देना होगा । गांव पर कोई संकट आता है, तो ग्रामरक्षादल स्वयं के साथ गांव की रक्षा करेगा । हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से निःशुल्क स्वरक्षा प्रशिक्षण दिया जाता है । मंदिर हिन्दुओं के शक्तिस्थल हैं । ‘धर्मांध पहले मंदिरों पर आक्रमण करते हैं’, इसे ध्यान मं लेकर मंदिरों की रक्षा का नियोजन भी ग्रामरक्षादल को करना चा हिए । ‘मैं हिन्दू हूं और राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है’, ऐसा आवाहन हिन्दू जनजागृति समिति के जलगांव जिला समन्वयक श्री. प्रशांत जुवेकर ने किया । ‘ग्रामरक्षादल की स्थापना की आवश्यकता’ इस विषय पर श्री. जुवेकर ने मार्गदर्शन किया ।
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
यदि मुसलमान अपने पूर्वजों की परंपराओं को स्वीकार करें, तो उन्हें हिन्दू राष्ट्र में किसी प्रकार का कोई संकट नहीं होगा ! – Yogrishi Ramdev baba
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !