परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के ८० वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में …

देहली – सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. जयंत आठवलेजी के ८० वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति अभियान चलाया जा रहा है । इसके ही एक भाग के रूप में एवं परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी द्वारा सामाजिक कार्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यहां के न्यू कोंडली फेज-३ में शिवशक्ति मंदिर के परिसर की स्वच्छता की गई । इसमें मंदिर के भक्त, जिज्ञासु एवं धर्मप्रेमियों ने स्वयंप्रेरणा से भाग लिया । इस अवसर पर सनातन की ममता गुप्ता ने कहा, ‘‘एक दिन मंदिर की स्वच्छता कर रुक नहीं जाना है, अपितु भगवान का मंदिर सदैव स्वच्छ रखने के लिए प्रयास करने हैं और यही गुरुदेवजी के श्रीचरणों में खरी कृतज्ञता होगी ।’’ इस सत्कार्य के लिए स्थानीय धर्मप्रेमी मधु हरबोला एवं सुमन तिवारी ने विशेष सहायता की । मंदिर के पुजारी ने इस अभियान की सराहना की ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
कोटि कोटि प्रणाम !
सनातन धर्म के मूर्तिमान स्वरूप सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के श्री चरणों में कोटि-कोटि वंदन !
संपादकीय : गुरुभ्यो नमः ।
हरियाणा में सनातन संस्था द्वारा आयोजित निःशुल्क सनातन संस्कार प्रशिक्षण शिविर संपन्न
प.पू. भक्तराज महाराजजी द्वारा अपने शिष्य डॉ. आठवलेजी के प्रति व्यक्त गौरवोद्गार !