पुजारी द्वारा निकाले गए सट्टे का नंबर न जीतने पर की हत्या !
ऐसे हत्यारों को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए, तभी अन्य अपराधियों को पाठ मिलेगा !
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) – यहां १० दिसंबर की रात, जय महाकाली मंदिर के पुजारी रामदास (६० वर्षीय) की हत्या कर दी गई । पुलिस ने हत्या के प्रकरण में मोहम्मद जीशान को बंदी बनाया है । पुलिस ने कहा कि जीशान ने पुजारी से सट्टा जीतने का नंबर निकलवाया था । सट्टा जीतने के लिए सही नंबर न मिलने से अप्रसन्न होने के कारण, उसने पुजारी रामदास की हत्या कर दी । आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है । जीशान ने पहले पुजारी द्वारा निकाले गए नंबर पर दांव लगाए थे । इसलिए उसने पुजारी को एक मोबाइल एवं पैसे भी दिए थे । पिछले कुछ वर्षों में, जीशान को सट्टेबाजी में ४ – ५ लाख रुपए की हानि हुई थी । हत्या के दिन उनका इसी बात पर विवाद हुआ था । उसी कारण से यह हत्या की गई । पुजारी रामदास को डंडे से पीट-पीट कर मारा गया । (११.१२.२०२१)
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
कोटि कोटि प्रणाम !
सनातन धर्म के मूर्तिमान स्वरूप सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के श्री चरणों में कोटि-कोटि वंदन !
संपादकीय : गुरुभ्यो नमः ।
प.पू. भक्तराज महाराजजी द्वारा अपने शिष्य डॉ. आठवलेजी के प्रति व्यक्त गौरवोद्गार !