सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह की ओर से जिलाधिकारी और आयुक्त से पत्राचार

भोपाल (मध्य प्रदेश) – मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय के परिसर में स्थित मजार (इस्लामी पीर अथवा फकीर की समाधि) के विषय में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ने प्रश्न उठाया है । इसके संदर्भ में उन्होंने जिलाधिकारी और आयुक्त को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग की है । सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ने इस पत्र में लिखा है कि महाविद्यालय में मजार होने से यहां महाविद्यालय के बाहर के भी लोग आते हैं । उसके कारण महाविद्यालयीन छात्रों और कर्मचारियों के लिए संकट उत्पन्न हुआ है । इससे पूर्व साध्वीजी ने शहर के एक विद्यालय में स्थित अवैध मस्जिद और वहां नमाज के लिए इकट्ठा होनेवाले मुसलमानों के विरुद्ध भी आवाज उठाई थी ।
मोतीलाल कॉलेज में मजार: साध्वी प्रज्ञा ने बताया- डरे हुए हैं छात्र और स्टाफ, भोपाल के केंद्रीय विद्यालय में मस्जिद का भी उठाया था मसला#MadhyaPradesh https://t.co/mg9Uzzeqan
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) November 22, 2021
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया