‘सनातन प्रभात’ नियतकालिकों के जालस्थल (वेबसाईट) पर नियतकालिकों में प्रकाशित किए जानेवाले लेख संकेतस्थल की विविध ‘कॅटेगरीज’ में (समाचार/लेख इन विषयों में) विभाजित किए गए हैं । इनमें अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय/राज्यस्तरीय/स्थानीय समाचार, राष्ट्र-धर्म लेख, साधना, अनुभूति इत्यादि विविध ‘कॅटेगरीज’ का समावेश है । तथापि प्रतिदिन का दैनिक ‘सनातन प्रभात’ एक ही लिंक पर पढने की सुविधा भी जालस्थल पर उपलब्ध है । इस हेतु जालतस्थल के मुख्य पृष्ठ पर (‘होमपेज’ पर) ‘मेनूबार’ में दिए पर्याय ‘आज का दैनिक’ पर क्लिक करने पर उस लिंक पर दैनिक के सभी लेख ‘पोस्ट्स’ के रूप में (शीर्षक और संबंधित चित्र के रूप में) एक के नीचे एक दिखाई देते हैं । जो लेख पढना हो उसकी ‘पोस्ट’ पर क्लिक करने पर वह समाचार अथवा लेख खुलता है, जिससे आप उसे पढ सकते हैं । अगला समाचार अथवा लेख पढने हेतु ‘बैक’ (पीछे जाएं) पर क्लिक करने से ‘आज का दैनिक’ की लिंक पर हम वापस आ जाते हैं । वहां हमें जो पढना हो उस समाचार/लेख पर क्लिक करने पर वह समाचार/लेख ओपन होता है, जिससे हम उसे पढ सकते हैं । इस माध्यम से ‘ऑनलाइन’ दैनिक एक ही लिंक पर पढने की सुविधा पाठकों के लिए पहले से ही उपलब्ध है ।

दैनिक, साप्ताहिक और पाक्षिक के लेख एक ही स्थान पर पढने हेतु लिंक
मराठी दैनिक : https://sanatanprabhat.org/marathi/todays-dainik
अब तक मराठी दैनिक तक सीमित यह सुविधा अब कन्नड साप्ताहिक, साथ ही हिन्दी और अंग्रेजी पाक्षिक ‘सनातन प्रभात’ हेतु भी उपलब्ध कराई गई है । इसलिए निम्न लिंक पर संबंधित नियतकालिक में प्रकाशित हुए विषय आपको पढने के लिए मिलेंगे :
कन्नड साप्ताहिक : https://sanatanprabhat.org/kannada/weekly
हिन्दी पाक्षिक : https://sanatanprabhat.org/hindi/fortnightly
अंग्रेजी पाक्षिक : https://sanatanprabhat.org/english/fortnightly
इन लिंकस् पर लेख पोस्ट्स के रूप में दिखेंगे । यह पोस्ट्स कन्नड साप्ताहिक की लिंक पर एक सप्ताह तथा हिन्दी और अंग्रेजी पाक्षिक की लिंक पर पूरे पन्द्रह दिन के लिए उपलब्ध रहेगी । उन्हें पढने के लिए ‘आज का दैनिक’ पढने हेतु जो पद्धति ऊपर बताई गई है, उसका पालन करें । संबंधित भाषा की लिंक को उनके मुख्य पृष्ठ के (‘होमपेज’ पर) मेनूबार में भी स्थान दिया गया है । कन्नड में ‘इस सप्ताह का साप्ताहिक’ तथा हिन्दी और अंग्रेजी में क्रमश: ‘नूतन पाक्षिक’ और ‘Latest Fortnightly’ ऐसा पर्याय दिखाई देगा ।
सभी साधक, पाठक, शुभचिंतक, धर्मप्रेमी, हिन्दुत्वनिष्ठ इत्यादि इस सुविधा का अवश्य उपयोग करें, ऐसी विनती ।
महाराष्ट्र के १८१ महाविद्यालयों में न्यूनतम शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव उजागर !
गढ-दुर्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए ६ मास के उपरांत समिति की स्थापना !
Mumbai Political hoardings : मंत्रालय के बाहर ही राजनेताओं के अवैध होर्डिंग लगे ।
आलंदी (जिला पुणे) बसस्थानक में प्लैटफॉर्म के नाम के फलक गायब
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।