हिन्दुओं को भाजपा सांसदों से ऐसा कृत्य अपेक्षित नहीं है ! – संपादक

देहरादून (उत्तराखंड) – उत्तराखंड के तीर्थस्थान, जागेश्वर धाम में दर्शन हेतु गए उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने वहां के पुजारियों को अपशब्द कहे । मंदिर प्रशासन ने पुलिस में इसकी शिकायत की है । पुलिस इस प्रकरण का अन्वेषण कर रही है । धर्मेंद्र कश्यप का गालीगलोच करते समय का वीडियो सामाजिक माध्यमों में प्रसारित हुआ है ।
बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप का वीडियो वायरल #Uttarakhand https://t.co/bFppKhoT5c
— AajTak (@aajtak) August 2, 2021
१. भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपने ३ सहयोगियों के साथ दोपहर ३.३० बजे मंदिर गए थे । उसके उपरांत सायंकाल ६.३० बजे तक वे मंदिर में बैठे रहे । आजकल कोरोना नियमों के कारण यह मंदिर सायंकाल ६ बजे बंद होता है । इसलिए, पुजारियों ने सांसद को मंदिर से बाहर जाने का अनुरोध किया ; परंतु, उन्होंने पुजारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गालीगलोच की ।
२. उत्तराखंड के कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने भाजपा सांसद कश्यप के दुर्व्यवहार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया । उनके इस विरोध प्रदर्शन में मंदिर समिति के लोग भी सम्मिलित हुए ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !
Muzaffarpur Love Jihad : बिहार – मोहम्मद अरमान ने स्वयं के सैनिक होने का झूठ बोलकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया ।