कोरोना काल में आपद़्धर्म में बताए अनुसार श्राद्धविधि कर पितृऋण से मुक्त हो सकते हैं !
– श्री. शंभू गवारे हिन्दू जनजागृति समिति, पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत

गुवाहाटी (असम) – ‘कोरोना महामारी के आपातकाल में आपद्धर्म में बताए अनुसार श्राद्धविधि कर पितृऋण से मुक्त हो सकते हैं’, ऐसा प्रतिपादन हिन्दू जनजागृति के समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत समन्वयक श्री. शंभू गवारे ने किया । पूर्वोत्तर माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत ‘अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के स्वाध्याय और अध्यात्म समिति’ की ओर से ‘पितृपक्ष, पितृपक्ष संबंधी तथ्य, पितृदोेष और उनका निवारण’ इस विषय में ‘ऑनलाइन’ प्रवचन का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में असम के विभिन्न जनपदों की अनेक महिलाएं ‘ऑनलाइन’ जुडी थी । कार्यक्रम का सूत्रसंचालन पूनम मालपानी ने किया तथा वक्ताआें का परिचय श्रीमती अलका माहेश्वरी ने कराया । कार्यक्रम के आयोजन में बंगाईगांव असम से श्रीमती अलका महेश्वरी ने विशेष प्रयास किए । कार्यक्रम हेतु संगठन की अध्यक्षा वंदना सोमानी, सचिव पूनम मालपानी और संयोजिका अनीता धूत ने सहायता की ।
क्षणिकाएं
१. कार्यक्रम का समापन होने के उपरांत कुछ महिलाआें ने दूरभाष द्वारा अपनी शंकाआें का निरसन करके लिया ।
२. आयोजकों ने कहा कि ‘ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित करें ।’
शिवजी को बिल्वपत्र अर्पित करने की पद्धति का अध्यात्मशास्त्रीय आधार
बंगाल में योद्धासंन्यासी पद्मश्री स्वामी प्रदीप्तानंद महाराजजी !
तमिलनाडु उच्च न्यायालय का वक्फ बोर्ड के विरोध में निर्णय !
बर्फ के शिवलिंग के रूप में भगवान शिव के अस्तित्व से युक्त अमरनाथ गुफा !
अल्पायु में वेदाध्ययन की सबसे कठिन परीक्षा पूर्ण करने वाले वेदमूर्ति ‘दंडक्रम विक्रमादित्य’ देवव्रत महेश रेखे !
हिन्दुओं में शौर्य जागृत करने वाला सनातन राष्ट्र शंखनाद महोत्सव