तीसरे भागे हुए आरोपी को ढूंढा जा रहा है ।
सहपाठी होने का लाभ उठाकर मिलने के बहाने होटल में बुलाकर अत्याचार ।

नागपुर – भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की २४ वर्षीय पत्नी को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने तथा उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने की घटना सामने आई है । इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी अय्याज ताज मदारे तथा अमीन शेख को बंदी बनाया है । न्यायालय ने दोनों को ५ दिन की पुलिस की निगरानी (हिरासत )में भेज दिया है । तीसरा आरोपी हजरत मौलाना भागा हुआ है । पुलिस ने इस घटना में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध प्रविष्ट किए हैं ।
१. मुख्य आरोपी अय्याज ताज मदारे (आयु २६ वर्ष) पीडिता का पुराना सहपाठी था। उसने किसी काम के बहाने पीडिता को एक होटल में बुलाया । वहां उसने शीतपेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया । साथ ही उसके अश्लील वीडियो एवं तस्वीरें भी बना लीं ।
२. अश्लील वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर आरोपी ने पीडिता का बार-बार यौन शोषण किया । तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे ३ लाख ९ हजार रुपये भी निकलवा लिए ।
३. पीडिता पर इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए लगातार दबाव डाला जा रहा था । पीडिता द्वारा बार-बार छोड देने की विनती करने के बाद भी आरोपी अय्याज उसका हाथ कसकर पकडे रहता था तथा धार्मिक मंत्र बोलते हुए उस पर बार-बार फूंक मारता था ।
४. कथित धर्म परिवर्तन के बाद आरोपियों ने एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया ।
५. तीन दिन बाद जब पीडिता का पति घर लौटा, तब उसने पूरी घटना अपने पति को बताई । इसके बाद दोनों ने पुलिस थाने में अभियोग प्रविष्ट कगया ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया