Rajasthan Mosques Demolition : राजस्थान में पाकिस्तान सीमा से १५ कि.मी. की परिधि में स्थित १२ अवैध मस्जिदें ध्वस्त

कार्रवाई के विरोध में राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका

ध्वस्त मस्जिदें

जयपुर (राजस्थान) – राजस्थान के भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध मस्जिदों को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर विवाद खडा हो गया है । बाडमेर, बीकानेर सहित कई सीमावर्ती जिलों में स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने इस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया । उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि मस्जिदों को हटाने से पहले प्रभावित पक्षों को पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया । उन्होंने इस कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की ।

इस प्रकरण में राजस्थान उच्च न्यायालय में प्रविष्ट याचिका में दावा किया गया है कि १८ से २० जून के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा से १५ किलोमीटर की परिधि में स्थित विभिन्न गांवों की लगभग १२ मस्जिदों को ध्वस्त कर दिया गया । याचिका में कहा गया है कि यह कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है तथा प्रभावित लोगों को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया गया ।

प्रकरण राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडा है ! – राज्य सरकार

राज्य सरकार की ओर से न्यायालय में कहा गया है कि यह प्रकरण राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है । सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के स्थायी निर्माण के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार पूर्व अनुमति आवश्यक होती है । इसी आधार पर संबंधित कार्रवाई की गई है ।

संपादकीय भूमिका

जब अवैध मस्जिदों का निर्माण हो रहा था, तब प्रशासन क्या कर रहा था ? क्या केवल मस्जिदें गिराकर प्रशासन रुक जाएगा या संबंधित लोगों को जेल भेजने के लिए भी प्रयास करेगा ?