
जौनपुर (उत्तर प्रदेश) – जौनपुर में ‘सनातन धर्म जागरण एवं वैदिक संस्कृति संरक्षण’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन से किया गया, जिसके उपरांत संगोष्ठी प्रारंभ हुई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सनातन धर्मप्रेमियों एवं पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अर्पण व्यास, राष्ट्रीय सचिव श्री प्रेमचंद दुबे, राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री उज्ज्वल तिवारी, ज्योतिषाचार्य श्री चंदेश्वर तिवारी, जौनपुर जिला संयोजक श्री जगदीश नारायण उपाध्याय, जौनपुर जिला प्रचारक श्री जयशंकर तिवारी, कार्यक्रम के संचालक डॉ. ज्ञानप्रकाश तथा श्री अभिषेक तिवारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं सनातनी उपस्थित थे।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने सनातन धर्म के जागरण, वैदिक संस्कृति के संरक्षण तथा समाज, विशेषकर युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।
किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता अथवा उसका विदेशी नाम उसकी हिन्दू धर्म के प्रति आस्था प्रमाणित नहीं कर सकता। – Madras High Court
Puneet Kerehalli Arrested : हिन्दुत्वनिष्ठ नेता पुनीत केरेहल्ली को हासन (कर्नाटक) से बंदी बनाया !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !
केरल में दीपप्रज्वलन का विवाद : राष्ट्रीय व्यक्तित्व की आत्मा संस्कृति है या धर्म ?
हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श जीवन-पद्धति का महत्त्व !