
रावलाकोट (पाक-अधिकृत कश्मीर) – यहां पाक सेना के विरोध में आंदोलन करने वाले स्थानीय नागरिकों पर पाक सेना ने गोलीबारी की । इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है तथा अनेक लोगों के घायल होने के समाचार हैं । यहां ४० सहस्र से अधिक नागरिक आंदोलन कर रहे थे । ‘जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ की ओर से यह आंदोलन किया जा रहा है । इस संगठन का आरोप है कि डूडियाल के ए.एम.बी. क्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बिना किसी पूर्व सूचना के गोलीबारी की । इसमें अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
विदेशों में भी प्रदर्शन
ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में प्रदर्शन
‘जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ के आह्वान पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में रहने वाले कश्मीरी समुदाय ने भी प्रदर्शन किया । आंदोलनकारियों ने संगठन की कार्यकारिणी के सदस्य शौकत नवाज मीर की गिरफ्तारी का विरोध किया तथा उनकी मुक्ति की मांग की । प्रदर्शन में ‘लॉन्ग लिव कश्मीर’ (कश्मीर चिरायु हो) तथा ‘लॉन्ग लिव द पीपल’ (जनता चिरायु हो) जैसे नारे लगाए गए ।
लंदन, यूके में भी प्रदर्शन
‘जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ ने कहा है कि लंदन में बडी संख्या में लोगों ने पाक-अधिकृत कश्मीर के समर्थन में आवाज उठाई एवं निर्दोष नागरिकों के विरुद्ध हुई हिंसा का विरोध किया । विदेश में रहने वाले कश्मीरी अपने लोगों के साथ दृढता से खडे हैं तथा वे हमें निरंतर समर्थन देते रहेंगे ।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ दल की ब्रिटेन शाखा ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है । दल का दावा है कि प्रदर्शनों की अवधि में अनेक लोगों की मृत्यु हुई है, सैकडों लोग घायल हुए हैं तथा बडी संख्या में प्रदर्शनकारियों को बंदी बनाया गया है ।
पाकिस्तान में आतंकवादी रियाज भटकल की हिन्दू गैंगस्टरों ने करवाई हत्या !
Bangladeshi infiltrators : बांग्लादेश ने अपनी सीमा में १० घुसपैठियों को प्रवेश देने के भारतीय प्रयास का विरोध किया l
POK Protest : पाक अधिकृत कश्मीर के आंदोलन को कश्मीर के नागरिक समर्थन दें !
Pakistan Terrorist List : पाकिस्तान के २३ व्यक्ति ‘आतंकवादी’ घोषित
Rajasthan ATS Raid : राजस्थान में पाकिस्तानी आतंकवादी से संबंध रखने वाले २८ संदिग्ध गिरफ्तार !
ISI Agent Arrest : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों तक पैसे पहुंचाने वाले एजेंट को बंदी बनाया गया ।