विरोध करने वाले हिन्दुओं पर हमला – ४ लोग घायल ।

ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश के फेनी जिले के फुलगाजी सदर क्षेत्र के वणिकपाडा में स्थित डोल मंदिर में कुछ मुसलमानों द्वारा तोडफोड किए जाने की घटना सामने आई है । इसका विरोध करने वाले हिन्दुओं पर भी आक्रमण किया गया, जिसमें कम से कम ४ हिन्दू घायल हो गए । इनमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है ।
फुलगाजी बाजार स्थित ‘शिल्पी ज्वेलर्स’ के मालिक संजीव वणिक (५० वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं तथा उनका फेनी सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है । इसके अतिरिक्त शिल्पी चौधरी (७० वर्ष), रत्ना वणिक (४८ वर्ष) तथा अपूर्व वणिक (१० वर्ष) भी घायल हुए हैं । घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का वातावरण है ।
हिन्दू समुदाय के लोगों पर आक्रमण ।
बांग्लादेश के चिटगांव जिले के एक क्षेत्र में रात के समय सहायक शिक्षक रिंकू चंद्र दास तथा उनके छोटे भाई पर कुछ मुसलमानों द्वारा कथित रूप से अचानक आक्रमण किया गया । इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया । स्थानीय नागरिकों ने आक्रमण में सम्मिलित लोगों को शीघ्र पहचान कर उन्हें बंदी बनाने तथा कडी कानूनी कार्यवाही की मांग की है । इस आक्रमण का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है
Karnataka Drug Peddler : कर्नाटक – २३० चल-दूरभाष, १७ घातक हथियार एवं गांजा रखनेवाले धर्मांध को बंदी बनाया गया ।
Etawah Minor Conversion : उत्तर प्रदेश के इटावा में अल्पवयस्क हिन्दू बालिका को कतर ले जाकर धर्मांतरण कराने का षड्यंत्र
भूमि क्रय के व्यवहार में छल करने वाली मुसलमान महिला को बंदी बनाया गया
Puneet Kerehalli Arrested : हिन्दुत्वनिष्ठ नेता पुनीत केरेहल्ली को हासन (कर्नाटक) से बंदी बनाया !
कश्मीर में आतंकवादियों तथा अलगाववादियों का महिमामंडन करने वाली पुस्तक सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में उपलब्ध ।
Rajasthan ATS Raid : राजस्थान में पाकिस्तानी आतंकवादी से संबंध रखने वाले २८ संदिग्ध गिरफ्तार !