Puneet Kerehalli Arrested : हिन्दुत्वनिष्ठ नेता पुनीत केरेहल्ली को हासन (कर्नाटक) से बंदी बनाया !

एक मौलवी के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

पुनीत केरेहल्ली

बेंगलुरु (कर्नाटक) – हिन्दुत्वनिष्ठ नेता तथा ‘राष्ट्रपडे’ संगठन के कार्यकर्ता पुनीत केरेहल्ली को बेंगलुरु पुलिस ने हासन से बंदी बनाया । उन पर एक मौलवी के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है । इस संबंध में मुस्लिम नेता अब्दुल रज्जाक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी । इसी शिकायत के आधार पर अपने भाई के विवाह समारोह में सम्मिलित होने हेतु हासन गए केरेहल्ली को वहीं से बंदी बनाकर बेंगलुरु लाया गया ।

(क्या इस प्रकार की कार्यवाही कभी किसी मुस्लिम द्वारा किसी हिन्दू संत का अपमान किए जाने पर भी की जाती है? – संपादक)

संपादकीय भूमिका

पाकिस्तान की भांति हिन्दु-विरोधी मानसिकता रखने वाली कांग्रेस सरकार के अधीन कर्नाटक पुलिस द्वारा ऐसी कार्यवाही होना आश्चर्यजनक नहीं है !