Jalalabad Renamed : जलालाबाद का नाम अब ‘भगवान परशुराम पुरी’ होगा ।

उत्तर प्रदेश सरकार का सराहनीय निर्णय !

योगी आदित्यनाथ

लक्ष्मणपुरी (उत्तर प्रदेश) – उत्तर प्रदेश सरकार ने शाहजहांपुर जनपद की जलालाबाद तहसील का नाम परिवर्तित करने का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है । ६ जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जलालाबाद तहसील का नया नाम ‘भगवान परशुराम पुरी’ रखने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई ।

१. मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलने के उपरांत अब नाम परिवर्तन से संबंधित आवश्यक प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी । इसके पश्चात नया नाम शासकीय अभिलेखों तथा अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में लागू किया जाएगा ।

२. इस बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग २८ महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई ।

३. मंत्रिमंडल ने ‘उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति– २०२६’ तथा ‘डेटा सेंटर नीति– २०२६’ को भी मंजूरी दी । सरकार के अनुसार, इन नीतियों से राज्य में निवेश आकर्षित होगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा राज्य की डिजिटल एवं औद्योगिक अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी ।

संपादकीय भूमिका

अब केंद्र सरकार को भारत के नगरों, ग्रामों तथा जिलों के उन नामों को परिवर्तित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान प्रारंभ करना चाहिए, जो विदेशी आक्रमणकारियों के नाम पर रखे गए हैं ।