Etawah Minor Conversion : उत्तर प्रदेश के इटावा में अल्पवयस्क हिन्दू बालिका को कतर ले जाकर धर्मांतरण कराने का षड्यंत्र

पुलिस ने ५ मुस्लिम आरोपियों को हिरासत में लिया

पीड़ित लड़की और उसके पिता

इटावा (उत्तर प्रदेश) – यहां १३ वर्षीय अल्पवयस्क हिन्दू बालिका को धर्मांतरण कराने के उद्देश्य से कतर ले जाने के कथित षड्यंत्र के प्रकरण में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ५ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है । उनसे पूछताछ की जा रही है ।

पीडिता के पिता द्वारा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उनकी पुत्री नृत्य सीखने के लिए एक संस्थान में जाती थी । इसी समय उसकी पहचान एक मुस्लिम महिला से हुई । उसी महिला के माध्यम से कुछ मुस्लिम युवकों का बालिका से संपर्क हुआ तथा उन्होंने उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाना प्रारंभ कर दिया । बालिका के मोबाइल पर उसे दोहा (कतर) ले जाकर उसका धर्मांतरण कराने संबंधी संदेश भी भेजे गए थे ।

संपादकीय भूमिका

यदि हिन्दुओं को धर्मशिक्षा प्राप्त हो, तो उनमें धर्माभिमान जागृत होगा, वे धर्माचरण करेंगे तथा ऐसे षड्यंत्रों का शिकार नहीं बनेंगे ।