इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का अमेरिका को उत्तर

जेरूसलेम (इजराइल) – इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि १४० करोड की जनसंख्या वाले भारत से भी हमें व्यापक समर्थन प्राप्त है । उन्होंने यह बात अमेरिकी समाचार चैनल फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कही । यह वक्तव्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे. डी. वान्स उस टिप्पणी के उत्तर में था, जिसमें उन्होंने कहा था, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इजराइल के प्रति सहानुभूति है । यदि मैं इजराइली मंत्रिमंडल में होता, तो इजराइल के एकमात्र शेष शक्तिशाली मित्र (अमेरिका) की कभी आलोचना नहीं करता ।”
नेतन्याहू ने आगे कहा, “हमारे अन्य भी अनेक मित्र हैं । भारत जैसा १४० करोड की जनसंख्या वाला देश हमारे साथ खडा है । भारत से हमें अधिक प्रमाण में समर्थन प्राप्त होता है । फेसबुक जैसे सामाजिक माध्यमों पर भी भारत के नागरिकों की ओर से हमें व्यापक समर्थन तथा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है ।”
पाकिस्तान में आतंकवादी रियाज भटकल की हिन्दू गैंगस्टरों ने करवाई हत्या !
Jalalabad Renamed : जलालाबाद का नाम अब ‘भगवान परशुराम पुरी’ होगा ।
Bangladeshi infiltrators : बांग्लादेश ने अपनी सीमा में १० घुसपैठियों को प्रवेश देने के भारतीय प्रयास का विरोध किया l
किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता अथवा उसका विदेशी नाम उसकी हिन्दू धर्म के प्रति आस्था प्रमाणित नहीं कर सकता। – Madras High Court
ईरान के नेतृत्व का हम एक झटके में अंत कर सकते हैं ! – ट्रंप की चेतावनी
Golden Triangle Scam : ‘गोल्डन ट्रायंगल’ में ८०० भारतीय बंधक : महाराष्ट्र के २५ युवक भी सम्मिलित