POK Protest : पाक अधिकृत कश्मीर के आंदोलन को कश्मीर के नागरिक समर्थन दें !

पाक अधिकृत कश्मीर में ‘जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन समिति’ की मांग

पाक अधिकृत कश्मीर में आंदोलन  करते नागरिक

इस्लामाबाद – पाक अधिकृत कश्मीर में सरकार विरोधी आंदोलनों को कुचलने के लिए सरकार द्वारा अमानवीय मार्ग अपनाए जा रहे हैं । इसी बीच ‘जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन समिति’ के प्रमुख सदस्य सरदार अमन खान ने एक वीडियो संदेश प्रसारित कर लोगों से आंदोलन में सम्मिलित होने का आवाहन किया है । इस आंदोलन को भारतीय नागरिकों, विशेषकर कश्मीरी नागरिकों द्वारा समर्थन देने का आवाहन भी उन्होंने किया है ।

वीडियो में सरदार अमन खान ने कहा कि,

१. अपने मूलभूत अधिकारों की मांग करने के कारण पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को दमन, अन्याय, नरसंहार तथा सेना के आक्रमण का सामना करना पडा है ।

२. इस अत्यंत कठिन समय में हमारी खाद्य सामग्री एवं औषधियों की आपूर्ति रोक दी गई है ।

३. हम सीमा पार के लोगों सहित सभी से तथा विशेष रूप से श्रीनगर, पुंछ, मेंढर, राजौरी, जम्मू, कश्मीर घाटी, लद्दाख एवं कारगिल के लोगों से आवाहन कर रहे हैं । हमारे आंदोलन को आपके समर्थन की आवश्यकता है । आपको आगे आना ही चाहिए, हमारे अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए ।

पूर्व में भी उठाई थी आवाज

इससे पूर्व ३० जून के दिन संगठन ने पाकिस्तानी अधिकारियों की दमनकारी कार्रवाई की तीव्र शब्दों में निंदा कर बडा आंदोलन किया था । प्रशासन ने न केवल राजनीतिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, अपितु संपूर्ण क्षेत्र में खाद्यान्न की आपूर्ति पूर्णतः छिन्न-भिन्न कर लोगों तक उसे पहुंचने पर कठोर प्रतिबंध लगाए हैं । इससे सरकार का वास्तविक चरित्र उजागर हो गया, ऐसा आरोप समिति ने लगाया था ।

संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर आंदोलन

२ जुलाई के दिन पाक अधिकृत कश्मीर में बढते मानवीय संकट एवं मानवाधिकार उल्लंघन के विरोध में ‘नेशनल एंटी-टेररिजम फ्रंट ऑफ इंडिया’ ने संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर तीव्र प्रदर्शन किया । आंदोलनकारियों ने इस क्षेत्र में हो रही हत्याओं तथा मानवाधिकारों के सुनियोजित उल्लंघन को रोकने के लिए तत्काल वैश्विक हस्तक्षेप की मांग की ।

संपादकीय भूमिका

पाक अधिकृत कश्मीर भविष्य में भारत में सम्मिलित हुआ, तो वहां के मुसलमान भारत के प्रति निष्ठावान रहेंगे क्या ? अथवा हिन्दुओं के विरुद्ध जिहाद की मांगकर भारत को इस्लामिक क्षेत्र बनाने का षड्यंत्र रचेंगे ?