
वॉशिंगटन (अमेरिका) – यदि हम चाहें, तो ईरान के शेष पूरे नेतृत्व का एक ही झटके में अंत कर सकते हैं, ऐसी चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी । ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की पृष्ठभूमि में उन्होंने ‘एक्सियोस’ को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही । हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हम ईरान के साथ वार्ता जारी रखना चाहते हैं, इसलिए हम ऐसा नहीं करेंगे; क्योंकि वे सभी एक ही स्थान पर हैं । यदि हम उन्हें समाप्त कर दें, तो फिर बातचीत किससे करेंगे ? ट्रंप ने यह व्यंग्यात्मक प्रश्न भी किया । ट्रंप ने आगे कहा, “मुझे लगा था कि लोगों को खामेनेई से द्वेष (नफरत) होगा । नागरिकों द्वारा बहाए जा रहे आंसू असली हैं या दिखावटी, इसे लेकर मेरे मन में संदेह है ।”
अमेरिका के पास न संस्कृति है, न इतिहास तथा न सम्मान ! – ईरान
ट्रंप के इस वक्तव्य पर आर्मेनिया स्थित ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “तुम्हारे पास न संस्कृति है, न इतिहास तथा न सम्मान ।” इसके साथ ही ईरान के सैन्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि उन पर आक्रमण किया गया, तो उसका तत्काल एवं कडा प्रत्युत्तर दिया जाएगा । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी चेतावनी दी कि “ईरान के नेतृत्व को लक्ष्य बनाने का कोई भी प्रयास तनिक भी सहा नहीं जाएगा ।”
अली खामेनेई की अंतिम यात्रा प्रारंभ
अली खामेनेई की अंतिम यात्रा ३ जुलाई से तेहरान में प्रारंभ हो चुकी है एवं ९ जुलाई को उनके जन्मस्थान मशहद में उनका दफन किया जाएगा । इस अवधि के ईरान में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
Jalalabad Renamed : जलालाबाद का नाम अब ‘भगवान परशुराम पुरी’ होगा ।
१४० करोड की जनसंख्या वाले भारत से भी हमें व्यापक समर्थन प्राप्त है ! – Benjamin Netanyahu
किसी व्यक्ति की राष्ट्रीयता अथवा उसका विदेशी नाम उसकी हिन्दू धर्म के प्रति आस्था प्रमाणित नहीं कर सकता। – Madras High Court
Golden Triangle Scam : ‘गोल्डन ट्रायंगल’ में ८०० भारतीय बंधक : महाराष्ट्र के २५ युवक भी सम्मिलित
POK Protest : पाक अधिकृत कश्मीर के आंदोलन को कश्मीर के नागरिक समर्थन दें !
कश्मीर में आतंकवादियों तथा अलगाववादियों का महिमामंडन करने वाली पुस्तक सरकारी स्कूलों के पुस्तकालयों में उपलब्ध ।