ST Officer suspended : लापरवाही के घटना में नासिक विभाग के ११ अधिकारी निलंबित ।

नाशिक – राज्य परिवहन महामंडल के नासिक विभाग में लापरवाही, आर्थिक अनियमितता तथा प्रशासनिक त्रुटियों के कारण ११ वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित किया गया है । इन अधिकारियों में प्रादेशिक अभियंता, विभाग नियंत्रक, यंत्र अभियंता, यातायात अधिकारी, आगार प्रबंधक, लेखा अधिकारी, भंडार अधिकारी तथा विभागीय अभियंता सम्मिलित हैं ।

इन सभी द्वारा कार्यप्रणाली में गंभीर त्रुटियां, चालक-परिचालकों की उपस्थिति पर नियंत्रण न रखना, अनुशासनहीनता, तथा यात्रियों की सुविधाओं तथा वाहनों के रखरखाव की उपेक्षा किए जाने का प्राथमिक जांच में सामने आया है ।

संपादकीय भूमिका

ऐसी कार्यवाही राज्य स्तर के सभी विभागों में होनी चाहिए ।