Mobile Torch For Bus : मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में ९० कि.मी. तक बस चलाई गई ।

खराब हुई हेडलाइट के सुधार की ओर परिवहन निगम के अधिकारियों का लापरवाही पूर्ण दृष्टिकोण ।

मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में बस चलाई

कलबुर्गी (कर्नाटक) – कर्नाटक राज्य सडक परिवहन निगम की एक बस के चालक द्वारा मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में बस चलाने की चौंकाने वाली घटना कलबुर्गी से चिंचोली मार्ग पर सामने आई है । बस के परिचालक (कंडक्टर) ने मोबाइल की टॉर्च आगे करके रोशनी दी तथा चालक ने उसी प्रकाश में लगभग ९० कि.मी. तक बस चलाई ।

बताया गया है कि पिछले १५ दिनों से बस की हेडलाइट खराब थी, फिर भी परिवहन निगम के अधिकारियों का उसको सुधारने की ओर ध्यान नहीं गया । अधिकारियों की इस लापरवाही की व्यापक आलोचना हो रही है । यदि इस कारण कोई दुर्घटना हो जाती, तो उसका उत्तरदायी कौन होता, ऐसा प्रश्न भी उठाया जा रहा है । नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल ध्यान देकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है ।

संपादकीय भूमिका

यात्रियों की जान संकट में डालने वाले सभी अधिकारियों को सरकार द्वारा तत्काल निलंबित करना चाहिए ।