Kashmir school student : “शायद मंत्रीजी के अपने बच्चे स्कूल नहीं जाते होंगे तथा वे स्वयं पूरे दिन ‘एसी’ में सोती रहती होंगी ।”

कश्मीर में गर्मी बढने पर भी स्कूल की छुट्टी घोषित न किए जाने से १२ वर्षीय छात्र ने शिक्षामंत्री की आलोचना की ।

कश्मीर की शिक्षामंत्री सकीना इटू (बाएं) एवं स्कूली छात्र (दाएं)

श्रीनगर (कश्मीर) – गर्मी बढने पर भी स्कूल की छुट्टी घोषित न किए जाने से यहां के १२ वर्षीय एक स्कूली छात्र ने शिक्षामंत्री सकीना इटू की यह कहते हुए आलोचना की कि, “शायद मंत्रीजी के अपने बच्चे स्कूल नहीं जाते होंगे तथा वे स्वयं पूरे दिन ‘एसी’ में सोती रहती होंगी ।” इस छात्र का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित हुआ है । कश्मीर घाटी का तापमान ३५ डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाने के कारण गर्मी से परेशान इस छात्र ने यह टिप्पणी की ।

वीडियो सबसे पहले प्रसारित करने वाली समाचार संस्था को नोटिस ।

सरकारी ‘बाल कल्याण समिति’ ने इस प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित वीडियो सबसे पहले प्रसारित करने वाली समाचार संस्था को नोटिस प्रसारित किया है । साथ ही पुलिस को वीडियो हटाने तथा यह साक्षात्कार लेने वालों के विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट करने का आदेश दिया है । समिति का कहना है कि अभिभावकों अथवा स्कूल प्रशासन की अनुमति लिए बिना नाबालिग बच्चे का साक्षात्कार लेकर उसका प्रसारण करना नियमों के विरुद्ध है ।