अमरनाथ यात्रा से पूर्व जम्मू-कश्मीर से आतंकवादी को बंदी बनाया गया

जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने का आरोप !

आतंकवादी हाजी लतीफ

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) – अमरनाथ यात्रा ३ जुलाई से प्रारंभ हो रही है । इस पृष्ठभूमि पर जम्मू-कश्मीर पुलिस को बडी सफलता मिली है । पुलिस ने कठुआ से हाजी लतीफ नामक एक आतंकवादी को बंदी बना लिया है । हाजी लतीफ पर पिछले २० वर्षों से जैश-ए-मोहम्मद (मोहम्मद की सेना) और लश्कर-ए-तैयबा (सदाचारी लोगों की सेना) इन आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने का आरोप है ।

१. उसने अनुमानतः १२ से अधिक पाकिस्तानी आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ करने में सहायता की थी ।

२. वह पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था ‘आई.एस.आई.’ (‘इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस’, अर्थात अंतर-सेवा गुप्तचर एजेंसी) के अधिकारियों से भी सीधे जुडा हुआ था । वह भारत में घुसे आतंकवादियों को छिपने के लिए स्थान और वाहन उपलब्ध कराता था । बंदी बनाने के उपरांत सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं ।

३. अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए संपूर्ण जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए हैं । श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित रहे, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर ‘मॉक ड्रिल’ (आतंकवादी घटना का सामना करने के लिए पूर्वाभ्यास) किए जा रहे हैं ।