Pakistani Soldiers Loot POK : पाकिस्तान के सैनिकों ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पेट्रोल पंप लूटा ।

क्षेत्र में पाकिस्तान सरकार तथा सेना के विरोध में आंदोलन हो रहा है ।

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तान सरकार तथा सेना के विरोध में लोगों का आक्रोश लगातार बढता जा रहा है । पिछले २० दिनों से अनेक क्षेत्रों में सहस्त्रों लोग सडकों पर उतर आए हैं । इसी अवधि में पाकिस्तान के सुरक्षा दल के सैनिक (पाकिस्तानी रेंजर्स) रावलकोट स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे । उन्होंने वहां काम करने वाले कर्मचारियों पर आक्रमण किया । पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को धमकाकर सैनिकों ने वहां से ईंधन (पेट्रोल/डीजल) तथा ३ लाख पाकिस्तानी रुपये लूट लिए । इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में तीव्र आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है ।

१. प्रसार माध्यमों की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग ७० सहस्त्र प्रदर्शनकारी पाकिस्तान सरकार तथा सेना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं । प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे महंगाई, बेरोजगारी, बिजली संकट, प्रशासनिक भ्रष्टाचार तथा सेना के अत्याचार के कारण विचलित हो गए हैं ।

२. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढता हुआ जन आक्रोश पाकिस्तान सरकार के लिए बडी चुनौती बनता जा रहा है । लोगों का लगातार चल रहा विरोध प्रदर्शन यह दर्शाता है कि स्थानीय जनता में असंतोष अत्यधिक तीव्र होता जा रहा है ।

संपादकीय भूमिका

लुटेरे सैनिकों से भरा हुआ पाकिस्तानी सुरक्षा दल ।