शिर्डी – यहां श्री साईबाबा मंदिर परिसर के प्रसाद विक्रय केंद्रों पर घटिया गुणवत्ता वाले तथा फफूंद लगे पेडे बेचे जा रहे हैं । इससे साईभक्तों में आक्रोश है । अनेक पेडों के पैकेटों पर निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि तथा निर्माता की जानकारी अंकित नहीं है । इसके कारण पेडों के निर्माण तथा उनकी गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती ।
श्रद्धालुओं के अनुसार इस तरह से कई वर्षों से चल रहा है, किंतु इस ओर शिर्डी नगरपालिका तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन का ध्यान नहीं है । संबंधित विभागों द्वारा नियमित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, ऐसी मांग की गई है । (ऐसी मांग करने की आवश्यकता ही क्यों पडे ? प्रशासन इतना निष्क्रिय कैसे हो सकता है ? – संपादक )

‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !