
पंचकुला (हरियाणा) – पंचकुला के महापौर (मेयर) कार्यालय तथा नगर निगम को एक ई-मेल भेजा गया है। इसमें पंचकुला महापौर कार्यालय, उत्तर भारत के कई प्रसिद्ध मंदिरों तथा देहली-अंबाला-चंडीगढ रेल मार्ग को बम से उडाने की खुली धमकी दी गई है। इस ई-मेल में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ तथा ‘हरियाणा बनेगा खालिस्तान’ जैसी आपत्तिजनक घोषणाएं (नारे) लिखी गई हैं। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और उन्होंने जांच प्रारम्भ कर दी है।
ई-मेल में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि ५ तथा ६ जून को रेल मार्ग पर विस्फोट किए जाएंगे, इसलिए कोई भी यात्रा न करे।
ई-मेल में दिए गए मंदिरों के नाम:
- कालका जी मंदिर (देहली)
- भीमा देवी मंदिर (पिंजौर)
- कार्तिकेय मंदिर (पेहोवा)
- स्थानेश्वर महादेव मंदिर (कुरुक्षेत्र)
- गौरी शंकर मंदिर (चांदनी चौक, देहली)
- योगमाया मंदिर (महरौली, देहली)
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
Jaish Female Terrorist : जयपुर (राजस्थान) में हिन्दू महिला ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के संपर्क में !
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत
हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य बंद किया गया, तो पूरे ईरान को नष्ट कर दिया जाएगा ! : Donald Trump
पंढरपुर के श्री विठ्ठल की मूर्तियों के रासायनिक विलेपन पर न्यायालय ने रोक लगाई !