कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का त्यागपत्र

डी. के. शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री

बंगळुरू (कर्नाटक) – कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया । २८ मई को दोपहर ३ बजे उन्होंने राज्यपाल के निवास ‘लोक भवन’ जाकर राज्यपाल के सचिव को अपना त्यागपत्र सौंपा । इस समय उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी उनके साथ उपस्थित थे । राज्यपाल थावरचंद गहलोत वर्तमान में पारिवारिक कारणों से राज्य से बाहर हैं ।

इससे पहले सिद्धरामैया के निवास पर विधायकों की बैठक हुई, जहां उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र देने की घोषणा की । कर्नाटक सरकार के मंत्री एच. के. पाटिल ने बताया कि इस बैठक में डी.के. शिवकुमार के नाम पर सहमति बन गई है और वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे ।