
लंदन (ब्रिटन) – ब्रिटन के लंदन में हरियाणा से जुडेएक परिवार की मां एवं बेटा एक साथ अलग-अलग शहरों के मेयर बने हैं । बेटे तुषार एल्स्ट्री को ‘बोरहैमवुड टाउन काउंसिल’ का सबसे युवा मेयर चुना गया, जबकि उनकी मां परवीन रानी दहिया ‘हर्ट्समेयर बरो काउंसिल’ की पहली भारतीय मूल की मेयर बनी हैं ।
१. इस परिवार का मूल गांव हरियाणा राज्य के सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में है, वे लंबे समय तक रोहतक में रहे तथा वर्ष २०१३ में ब्रिटेन चले गए ।
२. तुषार के पिता सुनील दहिया ने बताया कि जब वे अपनी पत्नी एवं २ बच्चों के साथ ब्रिटेन पहुंचे थे, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका परिवार इतनी बड़ी पहचान बनाएगा । जब हम ब्रिटेन आए थे, तब तुषार केवल १० वर्ष का था । आज हमारे लिए यह गर्व की बात है कि भारतीय मूल की मां तथा बेटा दोनों एक ही समय में मेयर बने हैं ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण