कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा द्वारा हिजाब का समर्थन करते हुए हिन्दू विद्यार्थियों को चेतावनी
(हिजाब अर्थात मुस्लिम महिलाओं द्वारा सिर और गर्दन ढकने के लिए पहना जाने वाला वस्त्र)

बेंगलुरु (कर्नाटक) — स्कूलों और कॉलेजों के परिसर में हिजाब पहनने की अनुमति देने के सरकार के निर्णय का समर्थन करते हुए शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने चेतावनी दी कि “परिसर में भगवा गमछा पहनकर आनेवालों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।”
बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत करते हुए बंगारप्पा ने कहा कि हमारी राजनीति समानता की राजनीति है । हिजाब के संदर्भ में भाजपा की राजनीतिक भूमिका क्या है, यह सभी जानते हैं, परन्तु हमारे लिए शैक्षिक संस्थानों में समानता लाना महत्त्वपूर्ण है । (एक धर्म की परंपराओं को अनुमति देना और दूसरे को नकारना, क्या कांग्रेस की दृष्टि में यही समानता है ? — संपादक) उन्होंने कहा कि इस विषय में हमने अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्पष्ट घोषणा की थी । राज्य की जनता ने हम पर विश्वास करके बहुमत दिया है । (अब जनता को पछतावा हो रहा है — संपादक) हम जनता को दिए गए वादों को पूरा करके मतदाताओं का ऋण चुका रहे हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को यह जानना चाहिए कि केंद्र सरकार के अधीन आनेवाले केंद्रीय विद्यालयों में क्या नियम हैं । यदि उनमें साहस है, तो पहले वहां के विद्यार्थियों को भगवा गमछा पहनाकर भेजें । हमारे राज्य की सरकारी स्कूलों में भगवा गमछा पहनने की कोई अनुमति नहीं है । यदि कोई नियम तोडकर भगवा गमछा पहनकर आता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी रूप से कठोर कार्यवाही की जाएगी ।
पासपोर्ट (Passport) से नागरिकता सिद्ध नहीं होती : Central Goverment
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !