
ढाका (बांग्लादेश) – बांग्लादेश तथा अमेरिका के बीच ३ महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं । इन समझौतों के कारण अमेरिकी सेना को बांग्लादेश के चटगांव एवं मातारबाड़ी इन २ बंदरगाहों तक पहुंचने का मार्ग खुल गया है । समझौते लागू होने के बाद अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत एवं सैन्य विमान इन बंदरगाहों तथा संबंधित वायुसेना अड्डों का उपयोग खाद्यसामग्री आपूर्ति, ईंधन भरने, रखरखाव, मरम्मत तथा सैनिकों की आवाजाही के लिए कर सकेंगे । साथ ही दोनों देशों की सेनाओं के बीच गोपनीय सैन्य एवं खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान भी होगा ।
यह समझौता कराने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पष्ट संकेत दिए थे कि यदि रक्षा समझौते नहीं हुए, तो आयात शुल्क में १९ प्रतिशत की छूट एवं सीमा शुल्क कोटा समाप्त नहीं किया जाएगा । (असीम शक्ति के कारण दबाव तथा प्रभुत्व की नीति अपनाने वाला अमेरिका – संपादक)
🚨 Bangladesh grants the US military access to Chittagong & Matarbari ports 🇧🇩⚓🇺🇸
President Donald Trump had warned that trade concessions could be withdrawn if defence pacts were not signed.
America reaching the absolute peak of bullying due to its unchecked power!
US Navy… pic.twitter.com/WsI5H9dxDi
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 23, 2026
इससे पहले पाकिस्तान ने बांग्लादेश को २ ‘JF-१७’ प्रशिक्षण विमान दिए थे । बांग्लादेशी पायलटों के प्रशिक्षण तथा विमान संचालन के लिए ये विमान उपलब्ध कराए गए हैं। ‘JF-१७’ विमान पाकिस्तान तथा चीन ने संयुक्त रूप से विकसित किया है ।
भारत के लिए चिंता
चटगांव तथा मातारबाड़ी बंदरगाह बंगाल की खाडी के उत्तरी भाग में स्थित हैं । चटगांव त्रिपुरा के सबरूम क्षेत्र से लगभग ८० कि.मी. एवं मातारबाड़ी लगभग १५० कि.मी. दूर है । इससे भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के निकट अमेरिकी नौसेना की लंबे समय तक नियुक्ति संभव हो सकती है ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Sheikh Hasina Bangladesh : शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की घोषणा की !
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण