ट्रम्प को युद्ध नहीं चाहिए, जबकि नेतान्याहू आक्रमण की तैयारी में ।

वॉशिंग्टन (अमेरिका) – ईरान पर पुनः आक्रमण करने के सूत्र पर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प एवं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू में विवाद होने की बात सामने आई है । नेतान्याहू को ईरान पर पुनः आक्रमण करना है, तो ट्रम्प को इरान को बातचीत एवं समझौता करने के लिए अवसर देना है । १९ मई को इन दोनों नेताओं ने एक घंटे तक दूरभाष पर बातचीत की, जिसमें उनमें मतभेद हुए ।
इससे पूर्व ट्रम्प ने नेतान्याहू को यह सूचित किया था कि अमेरिका ईरान पर एक लक्षित आक्रमण करने की तैयारी कर रहा है । इस अभियान को ‘ऑपरेशन स्लेजहैमर’ यह नाम दिया जानेवाला था । उसके २४ घंटे पश्चात ट्रम्प ने इस नियोजित आक्रमण को स्थगित करने की घोषणा की । ट्रम्प ने कहा कि कतर, सऊदी अरब एवं संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाडी देशों के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया ।
अमेरिका की संसद में ईरान के विरुद्ध का युद्ध रोकने की मांग – प्रस्ताव हुआ पारित
अमेरिका की संसद में ईरान के साथ का युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित किया गया । इस प्रस्ताव के समय ४ रिपब्लिकन सांसदों ने भी ट्रम्प के विरुद्ध मतदान किया । यदि यह कानून बन गया, तो ईरान के विरुद्ध का युद्ध चालू रखने के लिए ट्रम्प को संसद की सहमति लेनी पडेगी ।
हमारे पास अभी भी अनेक गुप्त हथियार शेष हैं । – ईरान
अमेरिका की धमकियों की पूर्वसंध्या पर ईरान ने कहा है कि उसके पास अभी भी अनेक अति आधुनिक हथियार शेष हैं, जिनका अब तक युद्ध में उपयोग नहीं किया गया है । यदि हम पर पुनः आक्रमण हुआ, तो बिना किसी संकोच के आक्रमण का उत्तर दिया जाएगा ।
ईरान की सहमति से २६ नौकाओं ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार किया ।
ईरान की सेना ने यह बात पक्की तरह से कही है कि पिछले २४ घंटों में २६ नौकाओं ने उसकी सहमति से हॉर्मुज जलडमरूमध्य पार किया है । इसमें तेल के टैकरों एवं व्यापारिक नौकाओं का समावेश है ।
संयुक्त अरब अमीरात हॉर्मुज को हटाने के लिए नई पाइपलाइन डाल रहा है ।
‘अबूधाबी नैशनल आईल कंपनी’ने बताया कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य का उपयोग किए बिना डाली जा रही पाइपलाइन का ५० प्रतिशत काम पूरा हुआ है ।
हॉर्मुज संकट के कारण अन्न संकट – संयुक्त राष्ट्रसंघ
संयुक्त राष्ट्रसंघ के अन्न एवं कृषि संगठन ने बताया कि हॉर्मुज में अवरोध बढने से विश्व में अन्न संकट एवं महंगाई बढ सकती है । व्यवस्थाओं ने देशों को वैकल्पिक आपूर्ति मार्ग तैयार करने का आवाहन किया है ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l