‘नीट’ पेपर लीक प्रकरण
अपने बेटे के लिए प्रो. शिवराज मोटेगावकर से प्रश्नपत्र खरीदने का आरोप
पहली बार किसी अभिभावक को बंदी बनाया गया

लातूर – ‘नीट’ पेपर लीक प्रकरण में सीधे विद्यार्थियों के अभिभावक की संलिप्तता सामने आई है । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने लातूर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज शिरूरे को बंदी बना लिया है । आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे को परीक्षा में अवैध लाभ दिलाने के लिए मुख्य आरोपी प्रो. शिवराज मोटेगावकर से प्रश्नपत्र खरीदा था । इस प्रकरण में किसी अभिभावक को पहली बार बंदी बनाया गया है ।
डॉ. मनोज शिरूरे लातूर के पुराने औसा रोड क्षेत्र स्थित ‘सिद्धिविनायक बाल रुग्णालय’ के संचालक हैं । सीबीआई की टीम १७ मई से लातूर में डेरा डाले हुए है एवं संदिग्धों से गहन पूछताछ कर रही है । सीबीआई अधिकारियों ने डॉ. शिरूरे के चिकित्सालय पर छापा मारकर लगातार साढे चार घंटे तक जांच की । इस कार्रवाई में कुछ महत्त्वपूर्ण कागदपत्र (दस्तावेज), संदिग्ध मोबाइल फोन तथा डिजिटल साक्ष्य अधिग्रहित किए गए हैं । प्रारंभिक जांच में डॉ. शिरूरे के मुख्य आरोपी प्रो. शिवराज मोटेगावकर एवं पी.वी. कुलकर्णी से सीधे संबंध होने की बात सामने आई है ।
🚨 NEET Paper Leak Case: Renowned Latur Pediatrician Dr. Manoj Shirure, arrested!
Allegedly bought the NEET question paper from Prof. Shivraj Motegaonkar for his child. The first parent arrested in this scandal.
Parents who buy leaked papers are destroying not only their own… https://t.co/ZqwKcaogxO pic.twitter.com/Hs0PFufrdF
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 21, 2026
इन प्रश्नपत्रों का कोई निश्चित मूल्य नहीं था । अभिभावकों की आर्थिक स्थिति देखकर ५ लाख से ५० लाख रुपये तक सौदा किया जाता था । आरंभ में केवल अग्रिम राशि (टोकन मनी) ली जाती थी । उत्तरपत्रिका आने के उपरांत प्रश्न मेल खाने पर ही शेष राशि देने का समझौता होता था । बाकी रकम की गारंटी के लिए अभिभावकों से खाली चेक एवं विद्यार्थियों के मूल शैक्षिक दस्तावेज गिरवी रखे जाते थे ।
इस प्रकरण का मुख्य सूत्रधार एवं लातूर स्थित ‘RCC’ कोचिंग क्लास का संचालक प्रो. शिवराज मोटेगावकर काले धन के बल पर लातूर के खोपेगांव क्षेत्र में ८ एकड भूमि पर बडा स्कूल एवं कॉलेज बनाने की तैयारी कर रहा था । वहां बहुमंजिला भवन का काम भी तेजी से चल रहा था । अब सीबीआई उसके धन के स्रोत एवं भूमि खरीद के लेन-देन की भी जांच कर रही है । इसी कार्रवाई के अंतर्गत पुणे महानगरपालिका ने प्रो. मोटेगावकर की ‘RCC’ कोचिंग क्लास को सील कर दिया है ।
अंबाजोगाई के २ विद्यार्थियों से पूछताछ जारी !
दिल्ली के ‘राऊस एवेन्यू’ न्यायालय ने इस प्रकरण के आरोपी मांगीलाल खटीक, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव एवं धनंजय लोखंडे को २ जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि शुभम खैरनार की सीबीआई हिरासत ५ दिन के लिए बढा दी गई है । दूसरी ओर अंबाजोगाई के २ विद्यार्थियों से पूछताछ जारी है । उनके मोबाइल फोन अधिग्रहित कर लिए गए हैं । साथ ही मनीषा मांढरे, मनीषा वाघमारे एवं धनंजय लोखंडे को पुणे लाकर आमने-सामने पूछताछ की जा रही है । करोडों रुपये के आर्थिक लेन-देन में समाहित कुछ अन्य अभिभावकों को भी पुणे स्थित सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है ।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने ‘नीट’ परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की !केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आगामी ‘नीट’ परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की । उन्होंने सोशल मीडिया एवं टेलीग्राम चैनलों पर पेपर लीक संबंधी अफवाहें एवं भ्रामक दावे प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं । |
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Chhattisgarh High Court : विद्यालयों में गायत्री मंत्र के पाठ संबंधी निर्देश देनेवाले परिपत्र को चुनौती देनेवाली याचिका उच्च न्यायालय ने निरस्त की !
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
Government Schools: देश के विद्यालयों की संख्या ५ सहस्र तक घटी, जबकि सरकारी विद्यालयों की तुलना में निजी विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढी ।
महाराष्ट्र के १८१ महाविद्यालयों में न्यूनतम शैक्षणिक सुविधाओं का अभाव उजागर !