बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा नियंत्रित किए गए मंदिर को भाजपा ने कराया मुक्त !

‘श्री श्री राधा गोविंद मंदिर’ के भोगघर पर से तृणमूल कांग्रेस का नियंत्रण हटा दिया गया

बीरभूम (बंगाल) – बंगाल में भाजपा के सत्ता में आते ही बीरभूम जनपद के रामपुरहाट में स्थित ‘श्री श्री राधा गोविंद मंदिर’ के भोगघर पर से तृणमूल कांग्रेस का नियंत्रण हटा दिया गया । भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों की सहायता से वहां संचालित होने वाले तृणमूल कांग्रेस दल के कार्यालय को बंद कर दिया गया है तथा वह स्थान पुनः मंदिर समिति को सौंप दिया गया है ।

बीरभूम जनपद के रामपुरहाट में स्थित ‘श्री श्री राधा गोविंद मंदिर’

इस मंदिर की स्थापना वर्ष १९९० में क्षेत्र के लोगों द्वारा चंदा एकत्र कर की गई थी । यह मंदिर दीर्घकाल से भक्तों की श्रद्धा का प्रमुख केंद्र रहा है । तत्पश्चात मंदिर के समीप भोगघर का निर्माण कार्य आरंभ किया गया था । तृणमूल के कुछ कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य को रोककर उस स्थान पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया था तथा वहां दल का कार्यालय प्रारंभ कर दिया था ।

संपादकीय भूमिका

मंदिर पर नियंत्रण करने वाले तृणमूल कांग्रेस के गुंडों पर कार्रवाई हो तथा उन्हें दंड मिलना ही चाहिए !