सनातन को समाप्त करने वाले बयान पर देशभर में आलोचना होने के पश्चात उदयनिधि स्टालिन की हास्यास्पद सफाई !

चेन्नई (तमिलनाडु) – मेरे बयान का अनुचित अर्थ निकाला जा रहा है । मैं लोगों के मंदिर जाने के विरोध में नहीं हूं, अपितु वहां जाति के आधार पर होनेवाले भेदभाव के विरुद्ध हूं । उस विचारधारा को समाप्त होना चाहिए — ऐसी सफाई द्रमुक नेता एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने विधानसभा में दिए गए अपने बयान “भेदभाव करनेवाले सनातन को समाप्त किया जाना चाहिए” पर दी है । इस बयान को लेकर देशभर में उनकी आलोचना हुई थी ।
🚨 After facing nationwide backlash over his remarks on “eradicating Sanatan,” Udayanidhi Stalin now claims:
"I am not against people visiting temples, but against discrimination!"If a similar statement had been made about eradicating Islam or Christianity, would he still have… https://t.co/IOL9Hbwl8w pic.twitter.com/f6Xeh2ZNTa
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 15, 2026
उदयनिधि ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि,
१. जब मैंने तमिलनाडु विधानसभा में कहा था कि “लोगों को बांटनेवाले सनातन का अंत होना चाहिए”, तब कुछ लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं; परंतु मैं ऐसी आलोचनाओं से डरनेवाला नहीं हूं ।
२. द्रविड आंदोलन हमेशा विरोध के माध्यम से आगे बढा है; इसलिए मैं केवल एक छोटी-सी बात स्पष्ट करना चाहता हूं । जब मैं कहता हूं कि “सनातन का अंत होना चाहिए”, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि कोई मंदिर न जाए । इसका अर्थ यह है कि केवल मंदिरों में ही नहीं, अपितु समाज में भी सभी लोगों को समान अधिकार मिलने चाहिए । मैं उस विचारधारा के अंत की बात कर रहा हूं, जो लोगों को ऊंची एवं नीची जातियों में बांटती है । मैं वही विचार प्रस्तुत कर रहा हूं, जिनकी चर्चा पेरियार, आंबेडकर, अण्णा एवं करुणानिधी ने की थी । हम किसी की ईश्वर में आस्था के विरोध में नहीं हैं; लेकिन असमानता एवं शोषण का हम कडा विरोध करेंगे ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !