हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से वरिष्ठ धर्मप्रेमी पत्रकार श्री. कुमार चेल्लपन से सद्भावना भेंट !

कोच्चि (केरल) – हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से कुछ ही दिन पूर्व वरिष्ठ धर्मप्रेमी पत्रकार कुमार चेलप्पन से सद्भावना भेंट की गई । कोच्चि के ‘इंडिया लाइव’ समाचार वाहिनी के कार्यालय में यह भेंट हुई । इस अवसर पर समिति की ओर से श्री. श्रीराम लुकतुके एवं श्री. नंदकुमार कैमल उपस्थित थे ।
इस अवसर पर कुमार चेलप्पन ने हिन्दू जनजागृति समिति के कार्य के विषय में श्री. श्रीराम लुकतुके से भेंटवार्ता की । इस भेंटवार्ता में श्री. चेलप्पन ने समिति की ओर से पूरे भारत में चल रहे धर्मजागृति के प्रयास, ‘लव जिहाद’ विरोधी अभियान तथा राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा हेतु चल रहे विभिन्न उपक्रमों की जानकारी ली । इसके साथ ही इस भेंटवार्ता में श्री. चेलप्पन को मंदिर महासंघ के माध्यम से मंदिरों की रक्षा एवं सुव्यवस्था के लिए हो रहे संगठित प्रयासों की जानकारी भी दी गई । इस सद्भावना भेंट के समय इंडिया लाइव चैनल के मालिक तथा प्रधान संपादक श्री. सुनील वडयार भी उपस्थित थे ।
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के प्रति श्री. चेलप्पन का भाव

कुछ वर्ष पूर्व श्री. चेलप्पन गोवा यात्रा के समय हिन्दू जनजागृति समिति के प्रेरणास्रोत सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी से मिले थे । श्री. चेलप्पन ने उस समय सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी द्वारा किए गए मार्गदर्शन की स्मृतियों को इस अवसर पर पुन: उजागर किया । श्री. चेलप्पन की बातों से सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के प्रति उनका भाव अनुभव हो रहा था ।
क्षणिकाएं
समिति के कार्य के प्रति श्री. चेलप्पन की लगन : इस अवसर पर समिति के प्रति अपनी भावना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ‘हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य अत्यंत महत्त्वपूर्ण है; इसलिए वह प्रत्येक हिन्दू तक पहुंचना चाहिए ।’
इस अवसर पर श्री. कुमार चेलप्पन को सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी का अंग्रेजी भाषा में संक्षिप्त जीवनचरित्र भेंट किया गया ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या