“चर्च एवं मस्जिदें सरकारी नियंत्रण में नहीं हैं, तो केवल मंदिर ही क्यों ?” - महासचिव मिलिंद परांडे का सरकार से प्रश्न

शिर्डी (अहिल्यानगर) — देश के सभी हिन्दू मंदिर हिन्दुओं को ही सौंप दिए जाने चाहिए । मंदिरों का प्रबंधन करना सरकार अथवा न्यायालय का कार्य नहीं है । कोई भी चर्च या मस्जिद सरकार के नियंत्रण में नहीं है, तो केवल हिन्दू मंदिरों का ही सरकारीकरण क्यों किया गया है ? ऐसा स्पष्ट प्रश्न विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने उपस्थित किया । वे शिर्डी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे ।
🚩 “Hand over Hindu temples to Hindus!” – Milind Parande, Organising General Secretary, VHP@MParandeVHP questioned why only Hindu temples remain under government control while churches & mosques are managed independently.
🚩 Key points:
• @VHPDigital to approach MPs & CMs… pic.twitter.com/eKC4amRmNg— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 9, 2026
मंदिरों का प्रबंधन हिन्दू ही करेंगे !
श्री मिलिंद परांडे ने कहा कि, “ हिन्दू मंदिरों का प्रबंधन हिन्दू ही करेंगे”, इस विचार के साथ देश की विभिन्न हिन्दू संस्थाएं एकत्रित हुई हैं । इस विषय पर हम देश के सभी सांसदों तथा मुख्यमंत्रियों से भेंट कर जनजागरण कर रहे हैं । वर्ष के अंत तक सभी जनप्रतिनिधि लोकसभा तथा विधानसभाओं में ‘मंदिर मुक्ति’ का विषय उठाएंगे ।
‘लव जिहाद’ रोकने के लिए देश में ‘धर्मस्वातंत्र्य कानून’ आवश्यक !
परांडे ने आगे कहा कि, देश में एक विशेष वर्ग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ‘लव जिहाद’ की घटनाएं घटित की जा रही हैं । इसके विरोध में हिन्दू समाज को सशक्त होना आवश्यक है । विदेशी मिशनरियों को धर्मांतरण हेतु मिलने वाले निधि पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए ।
संसद में प्रस्तुत आंकडों के अनुसार, पिछले वर्ष एफ.सी.आर.ए. (Foreign Contribution Regulation Act अर्थात् विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) के अंतर्गत मिशनरियों को १८ हजार करोड रुपये प्रदान किए गए । हिन्दू धर्म के विरोध में धन दिया जा रहा है । इस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए । धर्मरक्षा हेतु प्रत्येक राज्य में विधेयक पारित होना चाहिए । भाजपा-शासित राज्यों द्वारा लागू किए गए ‘धर्मस्वातंत्र्य कानून’ को अब पूरे देश में लागू किए जाने की मांग उन्होंने की ।
बंगाल में परिवर्तन देश की सुरक्षा के लिए सहायक !
बंगाल में पहली बार भाजपा की सत्ता आने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि, “ हिन्दू हित ही राष्ट्रहित है।” बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण आंतरिक सुरक्षा का गंभीर प्रश्न उत्पन्न हो गया था । अब वहां हिन्दुत्वनिष्ठ विचारों वाली सरकार आने से देश की सीमाएं तथा सुरक्षा अधिक सुदृढ होगी ।
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
हिन्दू जनजागृति समिति का झारखंड राज्य में हिन्दू राष्ट्र-जागृति संपर्क अभियान !
UK Mandir Auction : ब्रिटेन में नीलामी में मंदिर का स्थान मुसलमानों को बेचा !
‘Kar Seva’ Mathura : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए ९ अगस्त को कारसेवा होगी ।
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।