भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप !

कोलकाता (बंगाल) – बंगाल के कोलकाता में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रकांत रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई । यह घटना उत्तर २४ परगना जिले के मध्यमग्राम क्षेत्र में हुई । रथ के साथ मौजूद चालक बुद्धदेब इस आक्रमण में घायल हो गए हैं । उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है । चंद्रकांत रथ, सुवेंदु अधिकारी के राजनीतिक समन्वय का कार्य देखते थे । राजनीति में आने से पहले वे भारतीय वायुसेना में कार्यरत थे । पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है ।
भाजपा नेता निखिल प्रसून ने कहा, “यह आक्रमण तृणमूल कांग्रेस की वर्षों पुरानी हिंसक प्रवृत्ति को दर्शाता है । इस प्रकरण की गहन जांच होनी चाहिए । इस आक्रमण के पीछे किसी बडे षड्यंत्र की संभावना है ।”
सीबीआई जांच कराई जाए ! — तृणमूल कांग्रेस की मांग
हम मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की निर्मम हत्या की निंदा करते हैं । हम इस प्रकरण में कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं, जिसमें न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच कराई जाए । साथ ही भाजपा एवं तृणमूल कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं की हत्याओं की भी जांच होनी चाहिए ।
हत्या की घटनाक्रम !
१. स्कॉर्पियो वाहन में सवार चंद्रनाथ रथ ६ मई की रात लगभग १०.३० बजे उत्तर २४ परगना के मध्यमग्राम के डोलतला क्षेत्र से घर जा रहे थे ।
२. मोटरसाइकिल एवं चारपहिया वाहन से आए आक्रमणकारी ने पीछे से पहुंचर रथ की गाडी को बलपूर्वक रोक लिया । इसके उपरांत आगे की सीट पर बैठे रथ पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई ।
३. गाडी के दरवाजे के शीशे से होकर गोलियां रथ एवं उनके चालक को लगीं । इसके पश्चात आक्रमणकारी भाग गए ।
४. रथ के सिर, छाती एवं पेट में गोलियां लगीं । उन्हें तुरंत पास के चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
५. घटना के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग १२ पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया । उन्होंने आरोपियों को मुठभेड में मार गिराने की मांग की ।
६. मोटरसाइकिल से आए आक्रमणकारियों ने हेलमेट पहन रखे थे तथा वाहन पर नंबर प्लेट नहीं थी । पुलिस ने घटनास्थल से स्कॉर्पियो का रास्ता रोकनेवाली गाडी अधिग्रहित की है । उस वाहन की नंबर प्लेट नकली पाई गई ।
७. आक्रमणकरियों ने ‘ग्लॉक 47X’ पिस्तौल का उपयोग किया । सामान्य अपराधी इतने अत्याधुनिक हथियार का उपयोग नहीं करते । आक्रमण शूटर का कार्य करनेवालों द्वारा किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है ।
भाजपा कार्यकर्ता पर भी गोलीबारी
चंद्रनाथ रथ पर हुए आक्रमण के उपरांत रात लगभग १२.३० बजे बसीरहाट जिले में रोहित रॉय नामक भाजपा कार्यकर्ता पर भी गोलीबारी हुई । उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है । ४ मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के उपरांत से राज्य में ५ लोगों की मृत्यु हुई है । इनमें ३ लोग भाजपा एवं २ लोग तृणमूल कांग्रेस से जुडे बताए गए हैं ।
Kanishka Blast : वर्ष १९८५ में एयर इंडिया के ‘कनिष्क’ विमान में खालिस्तानी आतंकवादियों ने विस्फोट किया था ।
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Indus Water Treaty Crisis : सिंधु जल-वितरण करार को लेकर पाकिस्तान ने कश्मीर सीमा पर ३५ ड्रोन-रोधी यूनिट नियुक्त किए !
Mumbai Local Murder : मुंबई में लोकल रेल में सामान्य कारण से यात्री की हत्या, आरोपी बंदी ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के प्रकरण में विशेष अन्वेषण दल का प्रारंभिक ब्यौरा सरकार को प्रस्तुत