|

नई दिल्ली – देश के पांच राज्यों असम, बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम ४ मई को घोषित किए गए । इसमें असम और पुडुचेरी में बीजेपी ने सत्ता बरकरार रखी, जबकि बंगाल में पिछले १५ वर्षों से सत्ता में रहीं ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को हराकर बीजेपी ने पहली बार सत्ता प्राप्त की ।
Bengal had been an anti-Indian epitome of 4Ms !
1 M (Mamata) has been defeated !
Yet
Marx,
M#$li.$,
and
M|ss|on@ry
are the real threats…!The BJP government has to handle them for the reversal of Bengal which is already on the verge of becoming Western Bangladesh.… pic.twitter.com/LkTW29l7A5
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 4, 2026
तमिलनाडु में एम.के. स्टालिन की द्रविड मुनेत्र कडगम (DMK) का पराभव करते हुए अभिनेता जोसेफ विजय की टी.वी.के. (तमिलगा वेत्री कडगम) ने अपनी पहली ही चुनावी लडाई में बहुमत प्राप्त किया । केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) की हार के उपरांत कांग्रेस के नेतृत्ववाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) को बहुमत मिला । इस परिणाम के साथ देश में पहली बार ऐसा हुआ कि कम्युनिस्टों की सत्ता कहीं भी नहीं बची ।
#ElectionResult_2026
Change of guard in Bengal as Mamata Banerjee’s era, known for minority appeasement, comes to an end.Bengal sees a major shift as Trinamool Congress’s rule comes to an end, signaling a significant change in the state’s political landscape.
– BJP wins 3 out… pic.twitter.com/6xqeeSrPxc
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 4, 2026

‘बंगाल में तृणमूल की हार निश्चित थी !’ – हुमायूं कबीर का वक्तव्य

‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के संस्थापक हुमायूं कबीर ने चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को अस्वीकार करने के लिए बंगाल की जनता को बधाई दी । उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य की लूट का आरोप लगाया । पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ममता तीन बार मुख्यमंत्री बनीं और उन्होंने अपने भतीजे को असीमित अधिकार दिए । उन्होंने जनता को धोखा दिया और धन की लूट की । उन्होंने यह भी कहा कि १५ वर्षों में हुई कथित लूट ब्रिटिश शासन के १००-२०० वर्षों से भी अधिक थी ।
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद संबंधी विवाद के कारण हुमायूं कबीर को तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था । वे रेजीनगर और नौदा दोनों सीटों पर आगे बताए जा रहे हैं और उन्होंने दोनों सीटें जीतने का भरोसा जताया है ।
असनसोल (बंगाल) में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में तोडफोड
आसनसोल क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में तोडफोड की घटना हुई । कार्यालय में रखी कुर्सियां, वाहन और अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए गए । बीजेपी और तृणमूल समर्थकों के बीच पहले बहस हुई, जो पश्चात झडप में परिवर्तित हो गई । इसमें दोनों पक्षों के कार्यकर्ता घायल हुए हैं ।
असम : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई की हार

असम के जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई को हार का सामना करना पडा । वे कांग्रेस के असम प्रदेश अध्यक्ष और सांसद हैं । इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने २० सहस्र से अधिक वोटों से जीते ।
तमिलनाडु में स्टालिन की हार के संकेत
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में DMK को जनता की ओर से बडा झटका लगा बताया गया है । मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन मतगणना में पीछे बताए गए, जबकि उनके पुत्र उदयनिधि स्टालिन आरंभ के दौर में पीछे थे, तत्पश्चात मामूली बढत में आए । DMK सरकार के ३४ में से ३१ मंत्री भी पीछे बताए गए । २०२३ में उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों से किए जाने के बयान पर विवाद हुआ था, जिसके बाद मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने सार्वजनिक रूप से अपने बेटे का समर्थन किया था ।
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।
Ganga River Party : गंगा नदी में नाव पर मांस तथा मदिरा की दावत करने की घटना – ५ हिंदू युवकों को बंदी बनाया गया ।
तीन तलाक तथा ‘बहुपत्नीत्व’ के विषय पर विधानसभा में भारी कोलाहल