‘गौसम्मान आह्वान अभियान’ का प्रारंभ ।

मथुरा (उत्तरप्रदेश) – जिले के वृंदावन में २६ अप्रैल को ‘गौसम्मान आह्वान अभियान’ के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया था । कल, २७ अप्रैल को देशभर के ५ सहस्त्र क्षेत्रों के कार्यालयों में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने वाला राष्ट्रव्यापी कानून बनाने के लिए निवेदन सुबह १० से ११ बजे के बीच प्रस्तुत किए जाएंगे । प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय नागरिक, संत-महंत, समाजसेवक, प्रतिष्ठित व्यक्ति, गो-पालक तथा गो-भक्तों के हस्ताक्षर वाले निवेदन संबंधित उपविभागीय दंडाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, तथा राज्य के मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किए जाएंगे ।
पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित वक्ता ।
प.पू. श्री बलरामदास महाराज, श्री सनत कुमार शरण दासजी, चतुर संप्रदाय के अध्यक्ष महंत श्री सच्चिदानंदजी, चित्र संप्रदाय के पूर्व अध्यक्ष महंत श्री सुंदरदासजी, सिंहपोर हनुमान मंदिर के महंत श्री भास्कर आनंदजी, श्री गोपेश नाथ चतुर्वेदीजी, बाबा सुखदेव दासजी, भागवत निवास नीलमणि दासजी । इसके अलावा अनेक संत, महंत, सामाजिक कार्यकर्ता, गोरक्षक और गोभक्त बड़ी संख्या में इस अवसर पर उपस्थित थे ।
Puri Rath Yatra : पुरी में विश्वविख्यात भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ !
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !