निर्धन रोगियों के संबंधियों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण !
पुणे – येरवडा स्थित प्रादेशिक मानसिक चिकित्सालय के उपअधीक्षक हेतु आरक्षित शासकीय निवासस्थान में प्रत्यक्षतः ‘चर्च’ चलाया जा रहा है । इस संपूर्ण प्रकरण में चिकित्सालय के अधीक्षक पर उत्तरदायी होने का आरोप सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लगाया है । इस स्थान पर केवल प्रार्थना सभाएं ही नहीं हो रही हैं, अपितु राज्य के कोने-कोने से आए निर्धन रोगियों के परिजनों को आर्थिक तथा भावनात्मक प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण किया जा रहा है, ऐसा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया किया है । ‘आपका रोगी स्वस्थ कर दिया जाएगा’, ‘आपके बच्चों की शिक्षा निःशुल्क करेंगे’, ‘आपको नौकरी दिला देंगे’, ऐसे प्रलोभन दिए जा रहे हैं ।
🚨 Church Inside Government Quarters? Shocking Conversion Conspiracy Exposed! 🚨
A ‘Church’ was being run inside the official government residence meant for the Deputy Superintendent of Yerwada Mental Hospital, Pune!
Poor patients’ families were lured with inducements to enable… pic.twitter.com/lQjRwLKe9v
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 23, 2026
सामाजिक कार्यकर्ता शशिकांत साटोटे ने बताया कि १३८ एकड भूमि का स्वामित्व होते हुए भी अधीक्षक की नाक के नीचे शासकीय बंगले में ‘चर्च’ चलाया जाता है तथा वहां धर्मांतरण का जाल बुना जाता है, यह विषय अत्यंत गंभीर है । इस संपूर्ण प्रकरण की तत्काल जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाए ।
येरवडा प्रादेशिक मानसिक चिकित्सालय के प्रभारी अधीक्षक श्रीनिवास कोलोड ने बताया कि उक्त स्थान पर प्रार्थना स्थल चलाए जाने की भनक हमें ३-४ मास पूर्व लगी थी । (तो इतने दिनों तक कार्रवाई क्यों नहीं की ? – संपादक) इस विषय में संबंधित व्यक्ति को समझ (चेतावनी) भी दी गई थी । उक्त व्यक्ति मानसिक चिकित्सालय का कर्मचारी है तथा गत १५ से १६ वर्षों से वह वहां रह रहा है । यदि ऐसा कुछ घटित हो रहा है, तो उक्त बंगला खाली करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी । (शासकीय संपत्ति का दुरुपयोग होते समय प्रशासन संबंधितों को केवल चेतावनी देकर छोड देता है, इससे क्या प्रशासन का इस प्रकार को मूक समर्थन है ?, ऐसी शंका होती है । १५ से १६ वर्षों से वहां रहने वाला कर्मचारी यदि ऐसा अनधिकृत कृत्य कर रहा है, तो अब तक उस पर कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हुई ? – संपादक)

लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।