इस्लामी पाकिस्तान में हिन्दू असुरक्षित !
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त में एक अवयस्क हिन्दू लडकी का अपहरण कर उसका बलपूर्वक धर्मान्तरण किया गया । उसके पश्चात एक मुसलमान युवक से उसका विवाह करवा दिया गया । ‘ वोईस ऑफ पाकिस्तान मायनॉरिटी’ इस संगठन ने इस घटना का निषेध किया है । संगठन ने कहा है कि पाकिस्तान में हिन्दू लडकियो के साथ ऐसी घटनाएं निरन्तर घट रही हैं एवं उन्हें रोकना आवश्यक है ।
१. संगठन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कक्षा ९वीं में पढनेवाली पूजा नाम की हिन्दू लडकी का अपहरण कर उसका बलपूर्वक धर्मान्तरण किया गया । उसका नाम बदलकर ‘दुआ फातिमा’ रखा गया तथा उसका विवाह इमरान अली से करवा दिया गया ।
२. ‘वोइस ऑफ पाकिस्तान मायनॉरिटी’ इस संगठन ने कहा है कि पाकिस्तान में बलपूर्वक धर्मान्तरण की घटनाएं सामान्य हैं । सिन्ध में हिन्दू परिवार अपनी लडकियो की सुरक्षा को लेकर सदैव भय में जीते हैं ।
३. इस प्रकरण पर अभी तक पुलिस अथवा न्यायालय की ओर से कोई भी आधिकारिक वक्तव्य नहीं आया है ।
४. मानवाधिकार संगठनों ने सिन्ध में बढते अपहरण, बाल विवाह एवं बलपूर्वक होनेवाले धर्मान्तरण को कानून का उल्लंघन बताया है । संगठन ने मांग की है कि इस प्रकरण की पारदर्शी जांच हो, पीडितों को दृढ़ सुरक्षा दी जाए एवं ऐसी घटनाएं रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ।

बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
Asim Munir Assassination Plan : इजरायल के गुप्तचर संगठन ‘मोसाद’ने रचा था पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की हत्या का षड्यंत्र ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।