झूठा (फर्जी) पासपोर्ट बनाकर देश से भाग गया ।
(निकाह यानी इस्लाम के अनुसार विवाह)

जयपुर (राजस्थान) – लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी उमर हारिस उर्फ ‘खरगोश’ ने पहचान बदलकर जयपुर में विवाह (निकाह) किया था । उसने निकाह के लिए झूठे प्रमाणपत्र (फर्जी दस्तावेज) तैयार किए तथा उन्हीं के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवाया । बाद में वह देश से भाग गया । उसके सऊदी अरब में छिपे होने की आशंका बताई जा रही है ।
अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी मॉड्यूल की जांच में यह घटना सामने आई ।
जांच में पता चला कि उत्तर कश्मीर घाटी में घुसपैठ करते समय उमर हारिस बांदीपोरा एवं श्रीनगर के विभिन्न स्थानों पर रुका था । उसने जयपुर में ‘सज्जाद’ नाम से एक लडकी से निकाह किया । निकाह के प्रमाणपत्रों का उपयोग कर उसने भारतीय पासपोर्ट प्राप्त किया । जांच एजेंसियों के अनुसार, उमर हारिस वर्ष २०१२ में पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करके आया था । लंबे समय तक सुरक्षा एजेंसियों से छिपते हुए उसने घाटी में अपने ठिकाने सुदृढ कर लिए थे । उसकी फुर्ती तथा बार-बार स्थान बदलने की आदत के कारण उसे ‘खरगोश’ उपनाम दिया गया था ।
राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब में नेटवर्क फैला रखा था ।
श्रीनगर पुलिस ने उमर हारिस की जानकारी केंद्रीय गुप्तचर एजेंसियों को दी । इसमें बताया गया कि श्रीनगर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक मॉड्यूल का भंडाफोड कर ५ संदिग्धों को बंदी बनाया है । इनमें पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा तथा उस्मान उर्फ खुबैब भी सम्मिलित हैं । आतंकवादी अब्दुल्ला १६ वर्षों से भगा हुआ था । पूछताछ में उसने अपने तथा उमर हारिस के देशभर, विशेषकर राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब में किए गए नेटवर्क तथा गतिविधियों की जानकारी दी ।
प्रमाणपत्रों के सत्यापन में गंभीर त्रुटियां उजागर।श्रीनगर पुलिस द्वारा इस अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड किए जाने से कई गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं । ‘पुलिस सत्यापन प्रक्रिया होने के बाद भी राजस्थान में अधिकारियों ने पासपोर्ट कैसे लागू किया ?’ यह प्रश्न उठाया जा रहा है । |
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote
आदिवासी छात्रों को अंग्रेजी सिखाने के लिए करोडों रुपए का खर्च, परंतु छात्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया