गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) की घटना

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) – यहां लोनी सीमा थाना क्षेत्र में मांस की दुकान का निरीक्षण करने गई महिला खाद्य निरीक्षक के चालक के साथ मारपीट की घटना उजागर हुई है ।
क्या हुआ ?
महिला खाद्य निरीक्षक मीरा सिंह ने आरोप लगाया कि,
१. मुख्यमंत्री के ‘वाहिनी’ (वेबसाइट) पर मुख्यालय को प्राप्त परिवाद हमारे पास आया था। इसमें लोनी कैनाल रोड एवं मौलाना आजाद कॉलोनी में अवैध मांस बिक्री तथा गोवंश हत्या की जानकारी दी गई थी । इस परिवाद के निवारण के लिए हम यहां आए थे ।
२. हम गाडी से उतर कर दुकानों की ओर बढे तो लोग दुकानें बंद करके भागने लगे । जांच के समय राजू कसाई नाम का व्यक्ति, जिसके विरुद्ध आरोप थे, हमें देखकर दुकान बंद करके भागने लगा । उसी समय भीड ने हमें घेर लिया । उन्होंने मेरे चालक से कागज पत्र छीनने का प्रयत्न किया एवं उसे पकडकर मारपीट की ।
३. यह घटना सबीना नाम की महिला के कहने पर हुई । (आपराधिक कृत्यों में पुरुषों के साथ बराबरी से भाग लेने वाली कट्टर मुस्लिम महिलाएं ! ‘स्त्री-पुरुष समानता’ का पाठ इन्होंने ही अधिक सीखा हुआ लगता है ! – संपादक) साथ ही बिलाल नाम के व्यक्ति के उत्तेजित करने से यह सब घटित हुआ । राजू पर कोई कार्रवाई न हो, इस उद्देश्य से यह आक्रमण किया गया । मुझसे केवल कागज पत्र छीने गए हैं । इन दुकानों को विभाग की ओर से कोई अनुज्ञप्ति नहीं दी गई है ।
आक्रमणकारियों को कुचल दिया जाएगा ! – भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर

इस घटना पर लोनी के भा.ज.पा. विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि कुछ गोतस्कर मांस की दुकानें लगाकर अवैध मांस बिक्री कर रहे हैं । वे यहां गोवंश हत्या करके मांस बेचते हैं । जांच के लिए गई महिला अधिकारी अपनी प्राण रक्षा करने के लिए एक घर में छिप गईं, जबकि चालक को भीड ने पीटा । हमने लोनी के उपजिलाधिकारी से कहा है कि यदि नगरपालिका अनुज्ञप्ति नहीं दे सकती, तो ये अवैध दुकानें कैसे चल रही हैं ? यदि ये लोग हमारी बहनों एवं अधिकारियों पर आक्रमण करेंगे, तो उन्हें कुचल दिया जाएगा । राज्य में योगी जी की सरकार है, आक्रमणकारियों की सात पीढियां स्मरण करेंगी ।
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।