(‘विशू’ उत्सव अर्थात मलयालम् भाईयों का नया वर्ष)
(चिकन मंदी अर्थात चिकन एवं चावल)

(इन छायाचित्रों को प्रकाशित करने का हमारा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं है, बल्कि हिंदू विरोधियों द्वारा किए गए विडंबन को समझाने के लिए इन्हें प्रस्तुत किया गया है। – संपादक)
कोच्चि (केरलम्) – केरलम् के अलापुज्जा जिले के चेर्तला में ‘विशू’ उत्सव की शुभकामनाएं देनेवाले फलक पर श्रीकृष्ण के चित्र के सामने ‘चिकन मंदी’की (चिकन एवं चावल) थाली दिखाने के आरोप में पुलिस ने होटल के मुसलमान मालिक को बंदी बनाया है । मलयालम् भाईयों के नववर्ष ‘विशू’ उत्सव के उपलक्ष्य में यहां के चेर्तला के मनोरमा चौक के पास स्थित ‘मेहर मंदी एंड ग्रिल्स’ इस होटल के मालिक ने सामाजिक माध्यम पर एक फलक प्रसारित किया था । उस फलक पर श्रीकृष्ण के चित्र के सामने चिकन एवं मंदी (चावल) परोसी गई थाली दिखाई गई थी । इस चित्र के कारण धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए हिन्दू संगठनों ने तीव्र क्षोभ व्यक्त किया । इस प्रकरण में अधिवक्ता एम्.वी. बिजू ने शिकायत प्रविष्ट की थी । इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेस्तराँ के मालिक अरशद के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर उसे बंदी बनाया है । विश्व हिन्दू परिषद ने इस होटल के बाहर आंदोलन करने की घोषणा की है ।
🚨 Outrage in Kerala!
Cherthala: A restaurant owner Arshad was arrested after a “Chicken Mandi” Vishu greeting Card featuring Lord Krishna With Chicken Dish, hurting Hindu sentiments.
This highlights how fanatic Muslims do not miss a single opportunity to wage Jihad against… pic.twitter.com/VtOxnwbXu7
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 18, 2026
यह विवाद बढने पर होटल के प्रबंधक भागीदार शमीम ने इंस्ट्राग्राम पर बिनाशर्त क्षमायाचना की है । केरलम् के वरिष्ठ मुसलमान नेता उस्ताद अंसारी सुहरी ने फेसबुक पर वीडियो प्रसारित कर इस घटना की निंदा की है । ‘आपको विशू की शुभकामनाएं देनी ही चाहिएं, ऐसा नहीं है, परंतु आप शुभकामनाएं देने के नाम पर धार्मिक विद्वेष न फैलाएं । ऐसे कृत्यों के कारण समाज में अशांति उत्पन्न होती हैं तथा कुछ चूकें मनुष्य के लिए प्राणघातक सिद्ध हो सकती हैं, यह चेतावनी भी दी है ।
इस्लामिक स्टेट की सहायता करने वाले राकिब अंसारी को ५ वर्ष के कारावास का दंड।
Telangana School Kalma Controversy : भाग्यनगर (तेलंगाना) में हिन्दू छात्र को गृहकार्य में ‘कलमा’ याद करने के लिए कहने वाली शिक्षिका को विद्यालय ने नौकरी से निकाला ।
Ayushman Bharat Yojana : ‘आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत १० लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की संसदीय समिति की अनुशंसा
राजस्थान के कारागृह में आजीवन कारावास का दंड भुगत रहे २ बंदियों का २२ जुलाई को विवाह होगा
CM Dr. Mohan Yadav : प्रभु श्रीरामचंद्रजी ने एक विवाह किया, तो रहीम से भी वही अपेक्षा !
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !