
वॉशिंगटन (अमेरिका) – आगामी बुधवार (२२ अप्रैल तक) यदि समझौता नहीं हुआ, तो युद्धविराम समाप्त हो सकता है एवं पुन: से बमबारी करनी पड सकती है, ऐसी गंभींर चेतावनी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को दी । पत्रकारों से चर्चा करते हुए ट्रम्प ने कहा कि संभव है, मैं युद्धविराम को आगे न बढाऊँ; किन्तु (ईरानी बंदरगाहों पर) नाकाबंदी जारी रहेगी, यह भी उन्होंने स्पष्ट किया ।
ट्रम्प ने सामाजिक माध्यम पर कई महत्वपूर्ण धोषणाएं कीं । उन्होंने कहा कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को कभी बंद न करने पर सहमति जताई है एवं ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम को अमेरिका के साथ मिलकर बाहर भेजेगा ।
यद्यपि, ईरान ने ट्रम्प के इस कथन को निरस्त कर दिया है । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि ईरान का समृद्ध यूरेनियम कहीं भी नहीं भेजा जाएगा । ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि ऐसे भ्रामक कथनों से अमेरिका न तो युद्ध जीत सकेगा, न ही उसे चर्चा में कोई लाभ मिलेगा । वार्ताओं में भी उन्हें सफलता नहीं मिलेगी ।
…तो होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खुलेगा ! – ईरान
गालिबाफ ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी जारी रखी, तो यह जलडमरूमध्य नहीं खुलेगा एवं वहां से निकलने के लिए ईरान की अनुमति आवश्यक होगी । होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रहेगा या बंद रहेगा एवं इसके नियम क्या होंगे, यह उस समय की परिस्थितियां तय करेंगी, न कि सामाजिक माध्यमों पर किए गए वक्तव्य ।
Lawrence Bishnoi Extradition : अमेरिका भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग करेगा
PM Modi Australia Visit : ऑस्ट्रेलिया भारत को यूरेनियम की आपूर्ति करेगा !
US Iran War : अमेरिका ने ईरान के चाबहार बंदर पर किया आक्रमण
US Iran War : अमेरिका द्वारा ईरान के ८० से अधिक सैन्य ठिकानों पर आक्रमण l
(और इनकी सुनिए…) ‘पाकिस्तान सिंधु जल संधि के विषय में प्रत्येक स्तर पर प्रयास करेगा !’ – Asim Munir
अमेरिका का ईरान के साथ युद्धविराम समझौता समाप्त ! – Donald Trump