
धनबाद (झारखंड)- भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में चैत्र शुक्ल नवमी को हर्षोल्लास के साथ ‘श्रीरामनवमी’ का त्योहार मनाया जाता है । इस पावन अवसर पर रांची के शीतला माता मंदिर, चाईबासा के हनुमान मंदिर, धनबाद के लक्ष्मी नारायण मंदिर, धनसार, मनईतांड एवं कौवाबांध के दुर्गा मंदिर में, साथ ही कतरास के भगत मुहल्ला एवं मायादास मंदिर में भक्तिभाव पूर्वक सामूहिक रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया । सात्त्विक एवं चैतन्यमय वातावरण में भक्तों ने ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ नामजप एवं संकीर्तन कर भगवान श्रीराम के चरणों में अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की ।
साथ ही रामनवमी के दिन धनबाद के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सनातन संस्था की ओर से सात्त्विक वस्तुओं की चैतन्यमय प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसका जिज्ञासुओं ने पूरा लाभ उठाया ! इस अवसर पर श्रीरामनवमी का अध्यात्मशास्त्रीय महत्त्व भी बताया गया ।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, कानपुर, सुल्तानपुर, सैदपुर भदोही, अयोध्याजी, गोरखपुर में तथा बिहार में हाजीपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया इत्यादि जिले में कुल २४ स्थलों पर यह नाम संकीर्तन अभियान निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ । इसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभाग लिया ।
इन कार्यक्रमों में उपस्थित जिज्ञासुओं एवं धर्मप्रेमियों ने भक्तिभाव पूर्वक सहभाग लेते हुए नाम संकीर्तन का लाभ लिया तथा धर्माचरण का संकल्प किया ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार